जिस ब्रांड की 450 करोड़ की ब्रा पहनकर छाईं काइली जेनर, उसके पहले मालिक की जिंदगी का अंत क्यों हुआ दर्दनाक?

जिस ब्रांड की 450 करोड़ की ब्रा पहनकर छाईं काइली जेनर, उसके पहले मालिक की जिंदगी का अंत क्यों हुआ दर्दनाक?


इन दिनों रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर सोशल मीडिया से लेकर फैशन वर्ल्ड तक सुर्खियों में छाई हुई हैं. वजह है ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ के हालिया फैशन शो में उनका पहना गया एक बेहद खास आउटफिट. 18 अक्टूबर को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में जब इस शो में काइली ने एक खूबसूतर ‘फैंटेसी ब्रा’ पहनी स्‍टेज पर कैटवॉक की तो हर किसी की नजर उन पर ठहर गई. एंजल विंग, डायमंड की चमक और खूबसूरत अदाओं ने हर किसी का दिल जीत लिया. लेकिन इन सब के बीच जो सबसे ज्‍यादा लोगों का होड़ उड़ाया वह था इसकी ब्रा की कीमत.

जी हां, इस खूबसूरत ब्रा की कीमत करीब 5 करोड़ डॉलर, यानी भारतीय रुपयों में लगभग 450 करोड़ रुपये बताई गई! ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ के ग्लैमर के आज करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन उसकी नींव के पीछे एक बेहद दर्दनाक और डार्क स्टोरी छिपी हुई है.

विक्‍टोरिया सीक्रेट की कैसे हुई शुरुआत

बात साल 1977 की है. अमेरिका के रहने वाले रॉय रेमंड अपनी पत्नी गे रेमंड के लिए लॉन्जरी खरीदने एक डिपार्टमेंटल स्टोर पहुंचे. लेकिन उस ज़माने में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स खरीदते वक्त रॉय को बहुत अजीब और असहज महसूस हुआ. इसी झिझक ने उनके दिमाग में एक नया बिजनेस आइडिया दिया. उन्होंने सोचा कि क्यों न एक ऐसा स्टोर खोला जाए, जहां पुरुष बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी पत्नी या पार्टनर के लिए खरीदारी कर सकें. इसी सोच के साथ जन्म हुआ- ‘विक्टोरिया सीक्रेट’ का. शुरुआत में तो कॉन्सेप्ट काफी पसंद किया गया, लेकिन धीरे-धीरे बिजनेस उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं दे सका और कंपनी कर्ज में डूबने लगी.
Image: kyliejenner
Kylie-Instagram

बिजनेस फेल, कर्ज और आत्‍महत्‍या

घाटे से तंग आकर रॉय रेमंड ने 1982 में अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बिजनेसमैन लेस्ली वेक्सनर को महज 10 लाख डॉलर में बेच दिया. लेस्ली ने कंपनी की बागडोर संभालते ही इसका मेकओवर किया और इसे एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया.
दूसरी तरफ, रॉय रेमंड ने इस पैसे से नए-नए बिजनेस शुरू करने की कोशिश की, लेकिन वे हर बार नाकाम रहे. एक तरफ उनका बनाया ब्रांड आसमान छू रहा था और दूसरी तरफ रॉय खुद पाई-पाई को मोहताज हो रहे थे. उनका घर, गाड़ी सब‍ छूट गया, यहां तक कि उनका तलाक तक हो गया.
इस नाकामी और डिप्रेशन से टूटकर 26 अगस्त 1993 को रॉय रेमंड ने सैन फ्रांसिस्को के मशहूर ‘गोल्डन गेट ब्रिज’ से कूदकर अपनी जान दे दी. जिस ब्रांड ने पूरी दुनिया को ग्लैमर सिखाया, उसके असली मालिक का अंत इस तरह दर्दनाक रहा.

गंदे आरोप और सेक्स स्कैंडल का साया

ग्लोबल पहचान मिलने के बाद भी यह ब्रांड विवादों से दूर नहीं रह सका. वक्त के साथ इसके साथ कई काले पन्ने जुड़ते गए. आजतक की खबर के मुताबिक, ब्रांड की ‘एंजेल्स’ कही जाने वाली कई टॉप मॉडल्स ने आरोप लगाए कि उनके साथ सेट और बैकस्टेज पर दुर्व्यवहार किया जाता था और परफेक्ट बॉडी शेप बनाए रखने के लिए अमानवीय दबाव डाला जाता था.

यही नहीं, कंपनी के सर्वेसर्वा लेस्ली वेक्सनर के संबंध कुख्यात सेक्स ऑफेंडर जेफरी एपस्टीन के साथ उजागर हुए. आरोप लगे कि एपस्टीन खुद को विक्टोरिया सीक्रेट का रिक्रूटर बताकर कई युवा मॉडल्स का शोषण करता था.

इन विवादों के बावजूद आज भी विक्टोरिया सीक्रेट दुनिया का सबसे बड़ा और महंगा लॉन्जरी ब्रांड बना हुआ है. काइली जेनर की 450 करोड़ की ब्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह ब्रांड भले ही कितनी भी त्रासदियों से गुजरा हो, लेकिन इसकी चमक फीकी पड़ने वाली नहीं है.

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी और तथ्य सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स, आधिकारिक बयानों और ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य केवल पाठकों तक सूचनात्मक और मनोरंजक सामग्री पहुँचाना है. इसमें किसी व्यक्ति, ब्रांड या संस्था की छवि को धूमिल करने की कोई मंशा नहीं है.



Source link