Last Updated:
एक कार्यक्रम में स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने किस्सा सुनाया. इस दौरान सीएम योगी जोर-जोर से हंसने लगे. सीएम योगी के सामने हर्ष गुजराल ने बताया कि कैसे यूपी में अपराध कम हुआ है और उसका केले वाले का उदाहरण भी दिया.
हर्ष गुजराल के किस्से पर सीएम योगी ने जमकर लगाए ठहाके.
लखनऊः स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में हर्ष गुजराल के साथ-साथ मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में हर्ष गुजराल एक ऐसा किस्सा सुनाते हैं, जिसको सुनते ही सीएम योगी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं और हर्ष की पीठ थपथपाते हैं. इसके बाद हर्ष सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इस वीडियो को लेकर जमकर शेयर कर रहे हैं और लाइक कर रहे हैं. बता दें कि हर्ष गुजराल खुद कानपुर के रहने वाले हैं.
कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने सुनाया मजेदार किस्सा
वायरल वीडियो में हर्ष गुजरात किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, ‘मैं आपको रियल लाइप एग्जांपल दे रहा हूं. मैं लखनऊ में शो करने आया था और रात के वक्त टहल रहा था. मैंने ऐसे केले वाले से पूछ लिया कि भाई क्या सीन है क्राइम का यूपी में, कम हुआ है कि नहीं? तो केले वाले ने कहा कि भईया बिल्कुल खत्म है.मैंने कहा कि आपको कैसे पता तो कहता है कि भईया मैं खुद क्रिमिनल था, अब मैं केले बेच रहा हूं..’
लोगों ने जमकर किया कमेंट
वहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किया है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जब हैकर डेवलपर से मिलता है. एक यूजर ने लिखा कि जलवा है योगी जी का. एक यूजर ने लिखा कि महाराज जी ऑन टॉप. एक यूजर ने लिखा कि मजाक में ही सही लेकिन सच हैना मानो तो जाकर देख लो मार्केट. एक यूजर ने लिखा कि गुरु जी हैं तो सब मुमकिन है. एक यूजर ने लिखा कि योगी जी को हसा दिया भाई.