गूगल का नया धमाका, सुंदर पिचाई ने पेश किया Genie 4, अब AI सिर्फ वीडियो नहीं, बनाएगा आपकी अपनी डिजिटल दुनिया


Powered by :

Last Updated:

गूगल ने एक नया एआई प्‍लेटफार्म Genie 4 लांच करने का ऐलान क‍िया है. खुद सीईओ सुंदर प‍िचाई ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है. यह एआई मॉडल ऐसी डिजिटल दुनिया बनाने की दिशा में काम करता है, जिसमें यूजर रियल टाइम में घूम-फिर सकता है और गतिविधियों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है. जानिए Genie 4 क्या है, इसकी खूबियां और फीचर्स क्या हैं, यह कैसे काम करेगा और गेमिंग से लेकर रोबोट की ट्रेनिंग तक इसका इस्तेमाल कैसे हो सकता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गूगल का नया धमाका, सुंदर पिचाई ने पेश किया Genie 4, खूबियां दंग कर देंगीZoom

आ गया गूगल का नया एआई मॉडल Genie 4

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में नया धमाका क‍िया है. प‍िचाई ने गूगल के नए एआई वर्जन ‘Genie 4’ की घोषणा की है. अभी तक हम AI का इस्तेमाल सिर्फ टेक्स्ट लिखकर फोटो या वीडियो बनाने के लिए करते आए हैं, लेकिन Genie 4 इससे कई कदम आगे की तकनीक है. यह एक ऐसा AI वर्ल्ड मॉडल है, जो आपके लिए एक पूरी डिजिटल दुनिया तैयार कर सकता है, जिसमें आप खुद घूम-फिर सकते हैं और चीजों को अपने हिसाब से बदल सकते हैं.

अभी तक मिडजर्नी या सोरा (Sora) जैसे AI टूल हमें टेक्स्ट के बदले एक बना-बनाया वीडियो या तस्वीर देते हैं, जिसे हम सिर्फ देख सकते हैं. लेकिन Genie 4 एक ‘वर्ल्ड मॉडल’ है. अगर आप इसे प्रॉम्प्ट देकर एक ‘जादुई जंगल’ बनाते हैं, तो यह सिर्फ जंगल का वीडियो नहीं दिखाएगा, बल्कि आपको उस जंगल के अंदर जाने, वहां चलने और चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका देगा. जैसे-जैसे आप डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ेंगे, यह AI आपके कदमों के हिसाब से सामने का नया रास्ता और माहौल खुद-ब-खुद तैयार करता जाएगा.



Source link