अभ‍िषेक शर्मा के शतक को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे, व‍िरोधी बल्‍लेबाज ने भारतीय ओपनर का माना लोहा

अभ‍िषेक शर्मा के शतक को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे, व‍िरोधी बल्‍लेबाज ने भारतीय ओपनर का माना लोहा


Last Updated:

Daryl Mitchell praises abhishek shama century: डेर‍िल मि‍चेल ने अभ‍िषेक शर्मा की 35 गेंदों पर तूफानी सेंचुरी की जमकर तारीफ की है. म‍िचेल ने कहा है क‍ि आज अभ‍िषेक का द‍िन था और ज‍िस अंदाज में उसने बैट‍िंग की उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

Zoom

अभ‍िषेक की बल्‍लेबाजी के मुरीद हुए डे‍र‍िल म‍िचेल.

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की ‘विश्वस्तरीय बल्लेबाजी’ की सराहना की है. साथ ही उम्मीद जताई कि उनकी टीम पांच मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों में वापसी करेगी. अभिषेक के 38 गेंद में 113 रन की बदौलत भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली.

डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell ) ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह बेहद खास पारी थी. उनकी कुछ हिटिंग विश्वस्तरीय थी और यही वजह है कि वह अपने काम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. आप उनकी तारीफ ही कर सकते हैं और कह सकते हैं कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. निश्चित रूप से यह उनका दिन था और मुझे यकीन है कि लोग इस पारी को लंबे समय तक याद रखेंगे.’

हालांकि मिचेल ने उम्मीद जताई कि न्यूजीलैंड की टीम चौथे और पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वापसी करेगी. उन्होंने कहा, ‘शृंखला हमारे हाथ से निकल गई है लेकिन न्यूजीलैंड के लिए अभी दो मैच बाकी हैं. इसलिए हमारे पास खेलने के लिए काफी कुछ है. ब्लैक कैप्स (राष्ट्रीय टीम) के लिए खेलना हमेशा बेहद खास होता है. बचपन में आप सपना देखते हैं कि एक दिन तीनों प्रारूपों में अपने देश के लिए खेलते हुए यहां तक पहुंचेंगे.’

मिचेल ने कहा, ‘करीब 48 से 72 घंटे बाद ईडन पार्क (चौथे टी20 का आयोजन स्थल) में लगभग खचाखच स्टेडियम में होना बेहद खास होगा. हम इसके लिए उत्साहित हैं और मुकाबला काफी मजेदार रहने की उम्मीद है.’ मिचेल ने शृंखला के अहम मौकों पर न्यूजीलैंड की टीम से हुई कुछ छोटी गलतियों पर भी निराशा जताई.  उन्होंने कहा, ‘मुकाबलों के दौरान कुछ ऐसे छोटे-छोटे पल रहे जिनके बारे में हम सोचते हैं कि काश हम उन्हें दोबारा खेल पाते. अगर उन मौकों पर चीजें हमारे पक्ष में जातीं तो हम शृंखला में 2-1 से आगे हो सकते थे.’

मिचेल ने कहा, ‘हालांकि हमें अपनी तैयारियों पर गर्व है और हम जानते हैं कि आगे का घरेलू सत्र हमारे लिए काफी अहम है.’ मिचेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले न्यूजीलैंड को एकदिवसीय शृंखला और दो बड़े टेस्ट मुकाबले भी खेलने हैं.  उन्होंने कहा, ‘ब्लैक कैप्स के तौर पर हमारे लिए यह रोमांचक घरेलू सत्र होने वाला है.’



Source link