WB Police Recruitment 2026: पश्चिम बंगाल पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

WB Police Recruitment 2026: पश्चिम बंगाल पुलिस में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


Last Updated:

Police Driver Recruitment 2026: पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में संविदा आधार पर ड्राइवरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के लिए आठवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Zoom

Police Driver : ड्राइवर बनने की न्यूनतम उम्र 21 साल है.

Police Driver Recruitment 2026: पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर ड्राइवरों की भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के तहत मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, कृष्णानगर, हुगली ग्रामीण और दार्जिलिंग समेत विभिन्न पुलिस जिलों और इकाइयों में ड्राइवर के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संबंधित जिले की अधिसूचना के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

पश्चिम बंगाल पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास वैध चार पहिया वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों के पास किसी सरकारी संगठन, अर्ध-सरकारी संस्थान या पंजीकृत निजी कंपनी में कम से कम दो साल तक वाहन चलाने का अनुभव भी होना चाहिए.

आयु सीमा और पात्रता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होने के साथ पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए. विज्ञापन की तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित जिले या पुलिस इकाई की आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों की जांच करने की सलाह दी जाती है.

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार पश्चिम बंगाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://wbpolice.gov.in/ पर जाकर संबंधित जिले या इकाई की भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया संबंधित जिले और इकाई के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, ड्राइविंग लाइसेंस, निवास प्रमाणपत्र और कार्य अनुभव प्रमाणपत्र की स्व-सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी. मोटर वाहन मरम्मत से संबंधित प्रमाणपत्र, यदि उपलब्ध हो, तो उसे भी संलग्न किया जा सकता है.

आवेदन भेजने का पता और अंतिम तिथि संबंधित जिले की अधिसूचना में दी गई होगी. इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए.



Source link