Vicky Katrina Love Story: कैटरीना पर दिल हारने से पहले विक्की ने रखी थी ये शर्त, शादी से पहले ये थी उनकी पसंद

Vicky Katrina Love Story: कैटरीना पर दिल हारने से पहले विक्की ने रखी थी ये शर्त, शादी से पहले ये थी उनकी पसंद


Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ आज हर किसी के फेवरेट हैं. लेकिन शादी से पहले अपने सिंगल दिनों में विक्की ने अपनी लाइफ पार्टनर को लेकर खास डिमांड रखी थी. एक्टर ने बताया था कि उनकी पहली पसंद क्या थी. नीचे पढ़ें पूरी खबर-

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. लेकिन शादी से पहले सिंगल दिनों में विक्की प्यार और रिश्ते को लेकर क्या सोचते थे, इसका खुलासा खुद एक्टर ने एक मशहूर एडवेंचर शो के दौरान किया था. विक्की ने बताया था कि उनके लिए आइडियल पार्टनर का मतलब क्या है और वह अपनी जिंदगी के सफर में किस तरह का इंसान चाहते हैं.

विक्की कौशल पॉपुलर एडवेंचर टीवी शो इंटू द वाइल्ड में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे. इस शो के दौरान जब उनसे उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो ‘उरी’ फेम एक्टर ने बहुत खुलकर जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ में कभी न कभी जरूर शादी करना चाहते हैं.

विक्की ने बातचीत में बताया था कि वह किसी ऐसे इंसान के साथ रहना चाहते हैं जिसके साथ वह पूरी तरह से रिलैक्स महसूस कर सकें. उन्होंने कहा था कि पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो आपको हमेशा घर जैसा सुकून दे. आप बस उस खास जुड़ाव को दिल से महसूस कर लेते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर ने आगे कहा था कि रिश्ते में एक ऐसी समझ होनी चाहिए जहां आप पार्टनर की अच्छी और बुरी दोनों तरह की खूबियों और कमियों को अपनाएं. विक्की का मानना था कि एक अच्छा पार्टनर वही है जो आपको खुद का बेहतर इंसान बनने में मदद करे.

अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखने के बाद विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी. शादी के बाद से ही यह जोड़ी फैंस के लिए कपल गोल्स सेट करती आई है. दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

विक्की और कैटरीना की लाइफ में 7 नवंबर 2025 को एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई. इस दिन उनके घर उनके पहले बेटे विहान का जन्म हुआ. नन्हे मेहमान के आने से दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है.

मई में कैटरीना ने अपने बेटे विहान के साथ विक्की का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था. कैटरीना ने सोशल मीडिया पर कुछ बहुत प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में विक्की अपने बेटे के साथ नजर आए थे. कैटरीना ने लिखा था कि दो साल में कितना कुछ बदल गया है और आज उनका दिल पूरी तरह भरा हुआ है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link