Last Updated:
Varanasi air show : तीन दिन चले एयर शो की वजह से काशी की होटल इंड्रस्टी को बड़ा बूस्टअप मिला है. होटल और लॉज लगभग फुल रहे. 1500 रुपये वाले रूम की बुकिंग 2500 रुपये में हुई. होटल इंड्रस्टी ने करीब 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. लोकल 18 से वाराणसी के होटल कारोबारी आशुतोष चतुर्वेदी बताते हैं कि हर साल नवरात्रि के बाद से करीब 15 दिनों तक होटल इंड्रस्टी में ऑफ सीजन जैसा माहौल रहता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं. 25 अक्टूबर को काशी के घाटों पर महाकुम्भ जैसा नजारा दिखा. होटल इंड्रस्टी के साथ इसका फायदा यहां के लोकल प्रोडक्ट्स, बनारसी साड़ियों के साथ दूसरे लोगों को भी मिला.
वाराणसी. दिवाली से पहले बनारस के होटल इंड्रस्टी को बड़ा बूस्टअप मिला है. तीन दिनों के एयर शो की वजह से बीते शुक्रवार से ही बनारस से होटल और लॉज लगभग फुल रहे. शहर में भी पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या रही और 25 अक्टूबर का नजारा काशी के घाटों पर महाकुम्भ जैसा नजर आया. गंगा घाट से लेकर उस पार तक करीब 10 लाख लोग इस एयर शो को देखने उमड़ पड़े. वाराणसी के साथ चंदौली ही नहीं बल्कि लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई जगहों से लोग इस एयर शो को देखने आए. वीकेंड के बाद सोमवार को भी वाराणसी के अलग-अलग इलाकों के 60 फिसदी होटल के कमरे बुक रहे. 1500 रुपये वाले रूम की बुकिंग 2500 रुपये में हुई. एक आंकड़े के मुताबिक, बीते तीन दिनों में इस एयर शो के कारण होटल इंड्रस्टी ने करीब 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
इन सबने काटी चांदी
लोकल 18 से वाराणसी के होटल कारोबारी आशुतोष चतुर्वेदी बताते हैं कि हर साल नवरात्रि के बाद से करीब 15 दिनों तक होटल इंड्रस्टी में ऑफ सीजन जैसा माहौल रहता है, लेकिन इस साल नवरात्रि के बाद भी बनारस में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ है. इसकी वजह वाराणसी में गंगा की लहरों पर हुआ एयर शो है. घाट किनारे के सभी होटल और लॉज 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक हाउसफुल रहे. शहर के दूसरे इलाकों के होटलों में भी ऐसी ही स्थिति रही.
देशभक्ति का महोत्सव
वाराणसी टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि होटल इंड्रस्टी के साथ इसका फायदा यहां के लोकल प्रोडक्ट्स और बनारसी साड़ियों के साथ दूसरे लोगों को भी मिला. बीते दिनों बाजार में अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली है. अगले महीने देव दिवाली भी है. ऐसे में उम्मीद है कि अब लगभग पूरे महीने पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ काशी में रहेगी. वाराणसी में एयर शो के अंतिम दिन काशी के घाटों पर देव दिवाली जैसी भीड़ देखने को मिली. कड़ी धूप के बाद भी गंगा घाटों पर लोग सुबह से दोपहर तक डटे रहे. नमो घाट के अलावा दूसरे सभी घाटों पर लोग देशभक्ति के महोत्स्व में डूबे दिखें.