UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट के लिए 5.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 28 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट के लिए 5.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 28 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म


Last Updated:

UGC NET December 2026 Registration: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. 25 अक्टूबर तक 5.5 लाख से ज्यादा युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. अगर आपने अब तक यूजीसी नेट के लिए आवेदन नहीं किया है या फॉर्म अधूरा है तो 28 अक्टूबर से पहले ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Zoom

UGC NET December 2026 Registration; नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक के आंकड़े साझा किए हैं

नई दिल्ली (UGC NET December 2026 Registration). कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने के लिए यूजीसी नेट पास करना जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की आवेदन प्रक्रिया चल रही है. एनटीए के आंकड़ों के मुताबिक, 5,50,048 अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

लगभग 3.73 लाख अभ्यर्थियों ने अपनी फीस और फॉर्म का काम पूरा कर लिया है. लेकिन लाखों अभ्यर्थियों का फॉर्म अब भी किसी न किसी चरण में अटका पड़ा है. एनटीए ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उम्मीदवार फॉर्म से जुड़े किसी भी काम के लिए अंतिम तारीख यानी 28 अक्टूबर 2026 का इंतजार न करें. आखिरी वक्त में सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ने से कई बार फीस पेमेंट और फॉर्म सबमिट करने में दिक्कतें आती हैं. अगर यूजीसी नेट फॉर्म पेंडिंग है तो इसे आज ही पूरा कर लें.

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: आवेदन के आंकड़े क्या कहते हैं?

एनटीए की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अभ्यर्थियों में यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है. लेकिन कई अभ्यर्थी अंतिम चरण में अटक गए हैं:

  • कुल रजिस्ट्रेशन: 5,50,048 अभ्यर्थी अब तक अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.
  • सबमिट फॉर्म: 3,73,419 अभ्यर्थियों ने अपनी फीस जमा कर प्रक्रिया पूरी कर ली है.
  • अधूरे फॉर्म वाले अभ्यर्थी: 1,36,993 उम्मीदवारों ने अभी फोटो-सिग्नेचर अपलोड नहीं किए हैं और न ही फीस दी है.
  • फीस पेंडिंग: 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो और साइन तो लगा दिए हैं, लेकिन उनकी फीस का भुगतान बाकी है.

अगर आप भी पेंडिंग लिस्ट वाली कैटेगरी में हैं तो बिना समय गंवाए अपना फीस पेमेंट तुरंत पूरा करें.

NTA UGC NET December 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन से जुड़े आंकड़े शेयर किए हैं

यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

यूजीसी नेट आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करें.
  • न्यू रजिस्ट्रेशन: होमपेज पर दिए गए ‘UGC-NET Dec 2026 Application’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर पासवर्ड बनाएं.
  • फॉर्म भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम सिटी प्रिफरेंस जैसी डिटेल्स एंटर करें.
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और डिजिटल सिग्नेचर को तय फाइल साइज (KB) में सही ढंग से अपलोड करें.
  • फीस पेमेंट और कन्फर्मेशन: ऑनलाइन बैंकिंग, UPI या कार्ड के जरिए अपनी श्रेणी के अनुसार फीस जमा करें. इसके बाद जनरेट हुए Confirmation Page को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें.

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

  • कन्फर्मेशन पेज है सबसे जरूरी: फीस जमा होने के बाद अगर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड नहीं हो रहा है तो समझ जाएं कि आवेदन अधूरा है. इसे डाउनलोड करके अपने पास सेव कर लें.
  • ध्यान से चुनें कैटेगरी और सब्जेक्ट कोड: बाद में करेक्शन विंडो में हर डिटेल बदलने का मौका नहीं मिलता है. इसलिए अपने पीजी विषय के हिसाब से ही नेट का पेपर कोड चुनें.
  • हेल्पलाइन से लें मदद: अगर फीस कटने के बाद भी स्टेटस अपडेट नहीं हो रहा है तो NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं.



Source link