Container Ship Collide With Cruise: 20 दिन की यात्रा पर निकला क्रूज शिप, 20 मिनट में कंटेनर जहाज से भिड़ा, टाइटैनिक की तरह डूबने से बचा

Container Ship Collide With Cruise: 20 दिन की यात्रा पर निकला क्रूज शिप, 20 मिनट में कंटेनर जहाज से भिड़ा, टाइटैनिक की तरह डूबने से बचा


होमदुनियायूरोप

20 दिन की यात्रा पर निकला क्रूज शिप, 20 मिनट में कंटेनर जहाज से भिड़ा

Last Updated:

जर्मनी के ब्रेमरहाफेन बंदरगाह से स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की यात्रा पर निकला लग्जरी क्रूज जहाज Mein Schiff 3 करीब 20 मिनट बाद कंटेनर जहाज MSC Victorine से टकरा गया. हादसे के समय क्रूज पर 2,428 यात्री और 922 क्रू मेंबर सवार थे. तेज हवाओं के बीच हुई टक्कर से क्रूज की कई लाइफबोट क्षतिग्रस्त हो गईं. इसके बाद क्रूज शिप को वापस बंदरगाह पर लाया गया.

Zoom

क्रूज शिप की टक्कर कंटेनर जहाज से हुई. (Credit-X)

जर्मनी के बंदरगाह से छुट्टियां मनाने के लिए निकले हजारों लोगों का सफर शुरू होने के महज 20 मिनट बाद ही एक बड़े हादसे में बदल गया. जहाज टाइटैनिक की तरह डूबने से बच गया. तेज हवाओं और खराब मौसम के बीच समुद्र की ओर बढ़ रहा एक लग्जरी क्रूज जहाज कंटेनर जहाज से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूज की कई लाइफबोट क्षतिग्रस्त हो गईं और रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेनर जहाज के ढांचे में भी बड़ा नुकसान हुआ. हालांकि, राहत की बात यह रही कि जहाजों पर सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. टाइटैनिक जहाज भी अपने सफर के दौरान आइसबर्ग से टकरा गया था. वह उससे उचित दूरी बना नहीं पाया था.

यह घटना जर्मनी के ब्रेमरहाफेन बंदरगाह की है. TUI Cruises कंपनी का 293 मीटर लंबा क्रूज जहाज Mein Schiff 3 स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की करीब 20 दिन की यात्रा पर रवाना हुआ था. स्थानीय समय के मुताबिक, जहाज ने शाम करीब 5:10 बजे बंदरगाह छोड़ा. लगभग 20 मिनट बाद उसकी टक्कर बंदरगाह पर खड़े कंटेनर जहाज MSC Victorine से हो गई.



Source link