T20I में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 टीमों की लिस्ट में भारत किस नंबर पर है?

T20I में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 टीमों की लिस्ट में भारत किस नंबर पर है?


Last Updated:

मॉर्डन डे क्रिकेट में आज फैंस फटाफट फॉर्मेट यानी टी20 के दीवाने हैं. टेस्ट और वनडे से ज्यादा लोग टी20 मैच को देखना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इस फॉर्मेट के हर मैच में कुछ न कुछ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. आइए जानते हैं ऐसा ही एक रिकॉर्ड जो इस फॉर्मेट सबसे जीत दर्ज करने का है.

Top Deals Inside

मॉडर्न डे क्रिकेट में आज टी20 का बोलबाला है. मनोरंजन और रोमांच से भरपूर टी20 के लिए स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा होता है. मौजूदा समय में टेस्ट और वनडे से ज्यादा टीमें टी20 को प्राथमिकता दे रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच टीमों के बारे में, जिनके नाम सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड है.

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई टीम है. ऑस्ट्रेलिया ने जब से टी20 फॉर्मेट में खेलना शुरू किया है, तब से उसने 127 मैच जीते हैं. जीत का यह आंकड़ा उसके 229 मैचों में से है. वहीं, कंगारू टीम 92 मैच हारी है, उसके 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और कुछ मैच टाई हुए हैं.

लिस्ट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में इंग्लैंड की टीम चौथे नंबर पर है. इंग्लैंड ने अब तक कुल 233 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 128 मुकाबले जीते हैं. इंग्लैंड अब तक कुल 92 मैच हारी है. उसके 11 मैच बेनतीजा रहे हैं और 2 मैच टाई पर खत्म हुए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साउथ अफ्रीका की टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. साउथ अफ्रीका अब तक कुल 235 मैच खेल चुकी है. इसमें टीम को 129 मैचों में जीत मिली है और 101 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. साउथ अफ्रीका के 3 मैच बेनतीजा रहे हैं और 2 टाई हुए हैं.

टॉप-5 में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है. पाकिस्तान ने अब तक कुल 304 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मुकाबलों में उसे 176 में जीत मिली है, जबकि 116 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के 8 मैच बेनतीजा रहे हैं और 4 टाई हुए हैं.

सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम पहले नंबर पर है. टीम इंडिया अब तक कुल 300 मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे 200 में जीत मिली है. भारत ने सिर्फ 83 मैच गंवाए हैं और उसके 10 मैच बेनतीजा छूटे हैं, जबकि 7 टाई हुए हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link