नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के क्रिकेट लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. न्यूजीलैंड ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. इंडिया ए आज अपनी पारी को 2 विकेट पर 106 रनों से आगे बढ़ाएगी. इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने मिलकर शुरुआती झटकों के बाद पारी को संभालने का काम किया है. मुकाबले में इंडिया ए की टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 317 रन बनाकर 208 रनों की बढ़त हासिल की थी, लेकिन खेल के तीसरे दिन पडिक्कल की शतकीय पारी से भारत ने लंच ब्रेक तक कीवी टीम पर अपनी बढ़त बना ली है. ऐसे में इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 2 रन बनाकर हुए आउट
लंच ब्रेक के बाद पहले ही ओवर में ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस तरह 227 रन के स्कोर पर इंडिया ए को चौथा झटका लगा है.
लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 226 रन
तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 226 रन बना लिए हैं. क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 118 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाकर बनाकर अपना खाता खोला है. वहीं, अब इंडिया ए ने न्यूजीलैंड पर 22 रन बढ़त हासिल कर ली है.
शतक से चूके साई सुदर्शन
देवदत्त पडिक्कल के साथ दमदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन अपने शतक चूक गए. लंच ब्रेक से ठीक पहले वह 91 रन बनाकर आउट हुए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 184 गेंदों का सामना किया, जिसमें कुल 12 चौके शामिल रहे.
देवदत्त पडिक्कल ने पूरा किया शतक
इंडिया ए के लिए दमदार खेल दिखाते हुए देवदत्त पडिक्कल ने अपना शतक पूरा कर लिया. पडिक्कल की इस शतकीय पारी से इंडिया ए की टीम ने मैच में दमदार वापसी कर ली है. इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी अपना अर्धशतक पूरा क्रीज पर डटे हुए हैं.
इंडिया ए 2 विकेट पर 106 रनों से आगे बढ़ा रही है पारी
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंडिया ए 2 विकेट पर 106 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही है. इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल 56 और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हैं.