Last Updated:
Jamia Student Union Election: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 2006 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं. इन 20 वर्षों में कई बार छात्रों ने चुनाव बहाल करने की मांग उठाई लेकिन बात नहीं बनी. अब कई दिनों के प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव कराने को तैयार हो गया है. छात्रों की तीन प्रमुख मांगें मान ली गई हैं. समझौते में एक दिलचस्प बात यह भी है कि छात्रों को विश्वविद्यालय के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी होगी. जानिए आखिर जामिया में क्या समझौता हुआ और चुनाव कब होंगे.
Jamia Student Union Election 2026, Jamia Millia Islamia News: जामिया यूनिवर्सिटी छात्र आंदोलन के बाद बदला फैसला.
Jamia Millia Islamia Student Union Election: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल से बंद छात्र संघ चुनाव एक बार फिर शुरू होने की उम्मीद जगी है. कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव कराने पर सहमति जताई है. प्रशासन ने साफ किया है कि छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाएंगे. इसके साथ ही छात्रों की दो अन्य मांगें भी स्वीकार कर ली गई हैं हालांकि इस समझौते में छात्रों को भी कुछ शर्तें माननी होंगी. सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2006 से बंद छात्र संघ चुनाव अब कब होंगे और विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की वापसी किस तरह होगी?