Last Updated:
ICAI CA Foundation September 2026 Result: आईसीएआई जल्द ही सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है. लगभग 1 लाख उम्मीदवार सीए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जानिए सीए फाउंडेशन रिजल्ट जारी होने की तारीख, परिणाम चेक करने के आसान स्टेप्स और स्कोरकार्ड में क्या डिटेल्स देखें.
CA Foundation September 2026 Result: सीए फाउंडेशन रिजल्ट 31 अक्टूबर तक कभी भी जारी हो सकता है
नई दिल्ली (ICAI CA Foundation September 2026 Result). चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की तैयारी में जुटे लगभग 1 लाख युवाओं का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) किसी भी वक्त icai.org पर सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है. 22 अक्टूबर को आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद से ही फाउंडेशन कोर्स के अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
सीए फाउंडेशन रिजल्ट कब जारी होगा?
आईसीएआई का ट्रेंड देखें तो सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के कुछ ही दिनों के अंदर फाउंडेशन का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है. 22 अक्टूबर को इंटर के दोनों ग्रुप्स के नतीजे आ चुके हैं. ग्रुप 1 का पास प्रतिशत 23.14% और ग्रुप 2 का 18.92% था. इसी आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि फाउंडेशन का रिजल्ट भी 31 अक्टूबर 2026 तक कभी भी जारी हो सकता है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बजाय केवल ICAI के नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें.
5 स्टेप्स में देखें सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2026
सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स पर लोड बढ़ जाता है. ऐसे में बिना किसी परेशानी के स्कोरकार्ड चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org, icai.nic.in या icai.org पर विजिट करें.
- होमपेज पर दिख रहा ‘CA Foundation September 2026 Result’ वाला लिंक चुनें.
- 6 अंकों का रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन और कैप्चा कोड भरें.
- डिटेल्स एंटर करने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- इतना करते ही सीए फाउंडेशन रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे चेक करके डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 स्कोरकार्ड में क्या देखें?
अक्सर अभ्यर्थी सीए रिजल्ट आते ही सिर्फ पास या फेल स्टेटस देखते हैं. लेकिन स्कोरकार्ड पर दी गई अन्य डिटेल्स को भी गहराई से चेक करना जरूरी है. अपनी डिजिटल मार्कशीट में ये डिटेल्स बहुत ध्यान से क्रॉस चेक कर लें:
- उम्मीदवार का नाम और स्पेलिंग
- रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
- विषय-वार अंक और कुल अंक
- क्वॉलिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)
अगर नाम या मार्क्स में कोई गड़बड़ी या विसंगति नजर आती है तो बिना देर किए ICAI की हेल्पलाइन या ईमेल के जरिए संपर्क करें. इसे समय पर सुधरवाना जरूरी है.
सीए फाउंडेशन रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?
- पास होने पर: अगर आप सीए परीक्षा में पास हो जाते हैं तो बिना समय गंवाए अगले पड़ाव यानी CA Intermediate के लिए स्ट्रैटेजी और रजिस्ट्रेशन की तैयारी शुरू कर दें.
- अंक कम रहने पर: अगर नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहते तो निराश होने की जरूरत नहीं है. तुरंत अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के निरीक्षण (Verification of Marks) या सर्टिफाइड कॉपी मंगवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.