Faridabad News : 150 रुपये का कंगन, 1000 का मेकअप किट…करवा चौथ पर बल्लभगढ़ में यहां से खरीदें 16 शृंगार का सामान

Faridabad News : 150 रुपये का कंगन, 1000 का मेकअप किट…करवा चौथ पर बल्लभगढ़ में यहां से खरीदें 16 शृंगार का सामान


Last Updated:

Karwa Chauth Shopping Ballabhgarh : करवा चौथ पर सोलह शृंगार के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन मार्केट में चूड़ियां, कंगन, नेकलेस और मेकअप का सामान अलग-अलग बजट में मिल रहा है. कॉस्मेटिक सामान पर 25% तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. लोकल 18 से मार्केट में चार साल से दुकान चला रहे विशाल बताते हैं कि उनके यहां महिलाओं के शृंगार से जुड़ा लगभग हर जरूरी सामान मिल जाता है. अगर कोई महिला अपने लिए मेकअप की पूरी किट तैयार करवाना चाहती है, तो इसकी शुरुआत एक हजार रुपये से हो जाती है.

फरीदाबाद. करवा चौथ पर सोलह शृंगार करना है, लेकिन महंगे दाम सुनकर बजट बिगड़ने का डर सता रहा है, तो बल्लभगढ़ की मार्केट आपके काम आ सकती है. यहां चूड़ियों से लेकर कंगन, नेकलेस और मेकअप तक का सामान अलग-अलग बजट में मिल रहा है. कॉस्मेटिक सामान पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. यही वजह है कि फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी महिलाएं यहां खरीदारी करने पहुंच रही हैं. मार्केट में चार साल से दुकान चला रहे विशाल लोकल 18 से बताते हैं कि उनके यहां महिलाओं के शृंगार से जुड़ा लगभग हर जरूरी सामान मिल जाता है. विशाल बताते हैं कि अगर कोई महिला अपने लिए मेकअप की पूरी किट तैयार करवाना चाहती है, तो इसकी शुरुआत एक हजार रुपये से हो जाती है. इसमें फाउंडेशन, कंसीलर, प्राइमर, लिपस्टिक, बिंदी समेत जरूरत के दूसरे सामान शामिल किए जा सकते हैं. ग्राहक अपने बजट के हिसाब से किट में सामान बढ़वा भी सकते हैं. महिलाएं एक हजार, दो हजार, पांच हजार या दस हजार रुपये तक के बजट में अपनी पसंद के प्रोडक्ट चुन सकती हैं.

नेकलेस की कितनी कीमत

विशाल बताते हैं कि उनके यहां कंगन की कीमत 150 से 550 रुपये तक है. इसमें मेटल, कांच और एडी वाले कंगन के विकल्प भी मिल जाते हैं. नेकलेस और गले के सेट की कीमत करीब 250 रुपये से शुरू होती है. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के हिसाब से डिजाइन चुन सकते हैं. विशाल के मुताबिक करवा चौथ के मौके पर कॉस्मेटिक के सामान पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है. त्योहार के दौरान महिलाएं चूड़ियों, मेकअप और शृंगार के दूसरे सामान की खरीदारी करने आती हैं. हमारे यहां बल्लभगढ़ के अलावा फरीदाबाद, एनआईटी, पलवल और आसपास के क्षेत्रों से भी ग्राहक पहुंचते हैं.

क्या बोले ग्राहक

मार्केट में खरीदारी करने पहुंचीं आदर्श नगर की पुष्पा बताती हैं कि वह करवा चौथ के लिए यहां से सामान खरीदती हैं. इस बार ज्वेलरी खरीदी है और अभी दूसरे सामान भी देख रही हैं. इस मार्केट में सामान अच्छे दाम पर मिल जाता है. सेक्टर-3 से आईं खुशी बताती हैं कि यहां कॉस्मेटिक, मेकअप, कंगन और चूड़ियों के कई विकल्प मिल जाते हैं. डिस्काउंट मिलने से भी खरीदारी में फायदा होता है.



Source link