5 साल में 3500% मुनाफा देने वाला शेयर 10% फ‍िर उछला, क्‍या फ‍िर बनेगा रॉकेट?

5 साल में 3500% मुनाफा देने वाला शेयर 10% फ‍िर उछला, क्‍या फ‍िर बनेगा रॉकेट?


Last Updated:

Best Defense Stocks: डिफेंस सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर में दमदार तिमाही नतीजों के दम पर 10% का बंपर उछाल आया है. कंपनी के पास 1765 करोड़ का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है और इसने 5 साल में निवेशकों को 3550% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

Zoom

मल्‍टीबैगर स्‍टॉक बना अपोलो माइक्रोस‍िस्‍टम्‍स.

Apollo Micro Systems Share Price: शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की धाकड़ स्मॉलकैप कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने एक बार फिर निवेशकों की मौज करा दी है. सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को इस शेयर में 10 फीसदी का बंपर उछाल देखने को मिला. शुक्रवार के 374.75 रुपये के बंद भाव के मुकाबले यह शेयर सोमवार को सीधे 390 रुपये पर खुला और ट्रेडिंग सेशन के दौरान रॉकेट की तरह भागते हुए 411 रुपये के लेवल पर पहुंच गया. इस तूफानी तेजी के पीछे कंपनी के दूसरी तिमाही के छप्परफाड़ नतीजे हैं.

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में अपने रेवेन्यू में सालाना आधार पर 72.3% की तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी की कुल आय 388.15 करोड़ रुपये रही. वहीं, कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 87.8% के भारी उछाल के साथ 111.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. अगर शुद्ध मुनाफे (PAT) की बात करें, तो इसमें 53.7% की जोरदार तेजी आई है और यह 46.15 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

ऑर्डर बुक ने बनाया नया रिकॉर्ड

सिर्फ एक तिमाही नहीं, बल्कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भी कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस दौरान रेवेन्यू 78.2% बढ़कर 639.44 करोड़ रुपये और मुनाफा 49.6% उछलकर 71.37 करोड़ रुपये हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि 30 सितंबर 2026 तक कंपनी के पास 1,765 करोड़ रुपये की ऑल टाइम हाई कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक मौजूद है, जो भविष्य में इसकी तगड़ी ग्रोथ का पक्का संकेत है.

निवेशकों को किया है मालामाल

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर बाजार के आम रुझान से कहीं ज्यादा तेजी से भागा है. इस साल (2026 में अब तक) यह शेयर 50% से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. पिछले 6 महीने में इसमें 36% और एक साल में 41% से अधिक की तेजी आई है. लेकिन असली जादू लॉन्ग टर्म में दिखा है. पिछले 5 सालों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 3550% का मल्टीबैगर रिटर्न देकर उनकी रकम को कई गुना बढ़ा दिया है.



Source link