Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगी इंटरव्यू में सफलता, रिश्तों में न करना गलती, बजरंग बली बनाएंगे दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि को आज मिलेगी इंटरव्यू में सफलता, रिश्तों में न करना गलती, बजरंग बली बनाएंगे दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026 : मेष राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहेगी. रूटीन को बनाए रखें. प्यार और रिश्तों में आज भावनात्मक मजबूती की जरूरत पड़ेगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. लोकल 18 से मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश प्रसाद द्विवेदी बताते हैं कि आज मंगल कार्य करने के लिए उत्तम माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा. ऑफिस में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा. इंटरव्यू और प्रमोशन मिलने के योग हैं. शुभ रंग लाल और शुभ अंक एक होगा. हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेपन करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आई का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. जरूरी बातचीत में अपनी बात स्पष्टता से रखें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. कोई भी निर्णय लेने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें. प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी. आज ऋतु शरद है. मास कार्तिक है. कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 7:02 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी. नक्षत्र भरणी है. योग सिद्धि है. करण कौलव है. सूर्योदय सुबह 6:03 बजे और सूर्यास्त शाम 5:21 बजे होगा. मंगल कार्य करने के लिए उत्तम माना जाने वाला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक रहेगा. राहुकाल दोपहर 2:31 बजे से 3:56 बजे तक रहेगा. इस दौरान नया काम शुरू करने से बचें.

मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश प्रसाद द्विवेदी लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों के लिए राहु बहुत फलकारक है. अचानक धन लाभ की स्थिति प्रदान करेगा. व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. कोई भी व्यापार शुरू करने से पहले सोच-समझ लें. नौकरी और करियर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. इंटरव्यू और प्रमोशन मिलने के योग हैं.

आज के उपाय

स्वास्थ्य उत्तम होगा. रक्त विकार का खतरा पैदा हो सकता है, इसलिए अपने दैनिक दिनचर्या में खान-पान का पूर्ण ध्यान रखें. रूटीन को बनाए रखें. प्यार और रिश्तों में आज भावनात्मक तौर पर मजबूत रहें. आवेग में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें. नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें. जगदीश प्रसाद द्विवेदी के मुताबिक, आज मेष राशि की जातकों के लिए शुभ रंग लाल और शुभ अंक एक होगा. हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेपन करें. लाल गाय को गुड़ खिलाएं. इससे आपका दिन शुभ होगा.



Source link