सुबह की चाय नहीं बन रही परफेक्ट, बनाएं 5 मसाले वाली गुलाब टी, जानें सीक्रेट
Last Updated:
Masala Chai: चाय ऐसी चीज है कि सुबह में उठते ही सबको चाहिए होती है. ऐसे में मसाला चाय लोगों की फेवरेट होती है, लेकिन कई लोगों को एकदम ऑथेंटिक मसाला चाय बनानी नहीं आती है. यहां देखिए करीब 5 तरह के मसाला व गुलाब डालकर किस तरीके से एकदम कड़क मसाले वाली चाय बनाई जाती है. आइये जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.
रांची की दिव्या बताती हैं कि इसके लिए आप सबसे पहले चीनी लें और केतली में चीनी को डालकर थोड़ी देर फ्राई करना होगा. एकदम थोड़ा सा पानी मतलब की आपको पहले चीनी को एकदम कैरेमल की तरह कर लेना है. जब चीनी थोड़ी देर पक जाए तो उसमें थोड़ा सा पानी डालें और थोड़ी देर खौला लें.
अब आपको मसाले डालने होंगे. सबसे पहले तेज पत्ता डालें, खड़ी इलायची, स्टार इलायची, दालचीनी, अदरक पिसा हुआ थोड़ा सा लॉन्ग, थोड़ा सा गोलमिर्च और चाय पत्ती. अब सभी को डालकर पानी में अच्छे से खौला ले और इसके बाद आपको जितने लोगों के लिए चाय बनानी है. उसे हिसाब से पानी और दूध डाल दें.
इसमें आपको एक चीज और विशेष डालना है. आपको इसमें गुलाब की सूखी हुई पंखुड़ी भी डालना है. ये मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएगी. इससे फ्लेवर एकदम अलग हटके आता है और इसके बाद अच्छे से कम से कम 5 से 10 मिनट तक बढ़िया से खौला लें, एकदम स्लो फ्लैम में.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां आप देखेंगे कि एकदम गुलाबी चाय की महक धीरे-धीरे किचन के बाहर भी जा रही है. जब अच्छे से चाय खौल जाए तो आप इसे कप में छान लीजिए. आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच घी भी डाल सकते हैं.
बहुत लोगों को पसंद नहीं आती है. यह पूरी तरह ऑप्शनल है, लेकिन डालने से और भी स्वादिष्ट लगता है. लीजिए बनकर तैयार है आपका एकदम कड़क चाय, पीने में यह गुलाबी चाई किसी ढाबा वाले चाय से कम नहीं लगती है.