Last Updated:
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा हो रही हैं. खासतौर पर फिल्म के गाने ‘मंगल रंग’ के चलते ए आर रहमान को भी ट्रोल किया जा रहा था. अब फाइनली ट्रोलिंग पर एआर रहमान ने चुप्पी तोड़ी है.इस गाने को लेकर बीते दिन से लेकर बहस छिड़ी हुई थी. लोग इस गाने को कॉपी बता रहे हैं. कोई इसे कव्वाली की कॉपी बता रहा है, तो कोई मलयालम गाने की कॉपी बता रहा है.
एक प्रोजेक्ट के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है: एआर रहमान
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अब फाइनली एआर रहमान ने अपना रिएक्शन दिया है. फिल्म रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के गाने ‘मंगल रंग’ और ‘रावण तांडव’ को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है. फिल्म के गाने नए गाने को लेकर तो एआर रहमान को ट्रोल तक किया जा रहा था. अब संगीतकार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है. ऐसे में जैसे ही फिल्म का गाना रिलीज हुआ, लोगों ने इसके म्यूजिक को लेकर एआर रहमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब ट्रोलिंग पर संगीतकार ने अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि काम पूरा करने के बाद उनके पास लोगों के फीडबैक देखने तक की एनर्जी नहीं बचती.
एआर रहमान ने गाने पर तोड़ी चुप्पी
ट्रोल हो रहे एआर रहमान ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करना हमारे लिए बहुत आसान नहीं होता. हर फिल्म के लिए नए तरीके से काम करना पड़ता है. बहुत कुछ एक्सपेरिमेंट भी करने पड़ते हैं. हर एक प्रोजेक्ट पर जी जान से मेहनत करनी पडती है. ऐसे में जब सारा काम फाइनल हो जाता है, तो सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देखने की भी एनर्जी नहीं बचती. रहमान ने कहा कि किसी भी काम को करने से पहले उसकी बारिकी से जांच होती है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली हर चीज के बारे में बताता रहता है. लेकिन मैंने अपना पूरा हंड्रेड पर्सेंट दिया है. मुझे उम्मीद है कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा.
नए गाने ‘मंगल रंग’ पर छिड़ा विवाद
बता दें कि लोगों ने तो इस गाने के एक सीन पर भी सवाल उठाया. लोगों ने फिल्म के गाने के एक सीन को लेकर कहा कि उस सीन में रणबीर भगवान राम बने हैं और उनके आसपास परिवार की महिलाएं नजर आती हैं. इस दौरान उनके शरीर पर पीले रंग का लेप लगाया जाता है.पहले लोगों को लगा ये यह हल्दी की रस्म है. लेकिन बाद में लोगों को लगा कि ये कोई पारंपरिक रस्म है. लोग ये तक कह रहे थे कि अगर ये हल्दी की रस्म है, तो दूल्हा और दुल्हन को इस तरह साथ दिखाना सही नहीं है.