Last Updated:
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज के बेहद करीब है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म के एक गाना ‘मंगल रंग’ हाल ही में रिलीज हुआ और उसे लोगों ने कॉपी बता दिया था. अब इस गाने के एक सीन को लेकर चर्चा हो रही है. लोग गाने के इस सीन को लेकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर इसमें कौन-सी रस्म दिखाई गई है.
रणबीर कपूर की रामायण का एक सीन बना चर्चा का विषय
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ऐलान के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ, तो इसे कॉपी बताया गया. अब ‘रामायण: पार्ट 1’ के इसी गाने ‘मंगल रंग’ के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा हो रही है. दरअसल, गाने में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे हैं. अब इस गाने के एक सीन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं.
‘रामायण’ को लेकर आए दिन किसी न किसी वजह से बहस शुरू हो जाती है. अब फिल्म के गाने के एक सीन को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. जहां रणबीर भगवान राम बने हैं और उनके आसपास परिवार की महिलाएं नजर आती हैं. इस दौरान उनके शरीर पर पीले रंग का लेप लगाया जाता है.पहले लोगों को लगा ये यह हल्दी की रस्म है. लेकिन बाद में लोगों को लगा कि ये कोई पारंपरिक रस्म है.
हल्दी नहीं, चुमावन की रस्म है क्या?
लोग उठा रहे सीन पर सवाल
(फोटो साभार:instagram@boyfriendkapoor)
क्या ही रस्म का मतलब
बात अगर चुमावन की करें तो ये मिथिला की पारंपरिक रस्मों में से एक है.शादी के अलावा भी ये रस्म कई जगहों पर की जाती है. इस रस्म में घर के बड़े-बुजुर्ग दूल्हा, दुल्हन या नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हैं. इस रस्म को उनके शादीशुदा खुशहाल जीवन, लंबी उम्र, खुशहाली और अच्छी किस्मत की कामना करना होता है. साथ ही इसे बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है.इस रस्म में अलग-अलग इलाकों और समुदायों के हिसाब से हल्दी, सुपारी, दूर्वा घास और लाल धान जैसे शुभ सामानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इन चीजों को पारंपरिक थाली या बर्तन में रखकर रस्म निभाई जाती है.
लोग राम के राज्याभिषेक से भी जोड़ रहे सीन
बता दें कि गाने ‘मंगल रंग’ को जहां एक ओर कॉपी बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस गाने के सीन पर उठ रहे सवाल को लेकर अब तक को फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स की ओर से आया रिप्लाई इस सीन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा सकते हैं.