यूपी MLC चुनाव का रिजल्ट आज, 8 बजे से काउंटिंग, जानें स्कूल रहेंगे बंद या खुला?


Last Updated:

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों, जिनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, के लिए आज यानी 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी जगह प्रेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में काउंटिंग प्रक्रिया की जाएगी. सबसे पहले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम आने की संभावना है. मतगणना समाप्त होने तक संबंधित क्षेत्रों में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

Top Deals Inside

यूपी MLC चुनाव का रिजल्ट आज, 8 बजे से काउंटिंग, जानें स्कूल रहेंगे बंद या खुलाZoom

आज एमएलसी चुनाव के लिए काउंटिंग. स्कूल बंद रहेंगे या खुले?

लखनऊ/आगरा/बरेली: उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद अहम और बड़ा है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद (MLC) चुनावों के परिणाम आज सामने आने वाले हैं. प्रदेश की कुल 11 सीटों, जिसमें 5 स्नातक (Graduate) और 6 शिक्षक (Teacher) निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, के लिए आज सुबह 8 बजे से कड़े सुरक्षा पहरे के बीच मतगणना (Counting of Votes) शुरू होगी. लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर जिलों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह 7 बजे स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाएंगे.

आगरा खंड एमएलसी चुनाव के लिए नवीन कृषि उत्पादन गल्ला मंडी स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. यहां शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 14-14 टेबलें लगाई गई हैं, जहां कुल 510 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और जब तक मतगणना पूरी नहीं होती, तब तक आगरा में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

वहीं, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए संजय कम्युनिटी हॉल में मतगणना होगी. जहां 73.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. यहाँ 8 टेबलें लगाई गई हैं और कुल 5 राउंड में परिणाम आने की पूरी संभावना है. इस चुनाव में भाजपा और सपा समेत कुल 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इन 7 प्रमुख शहरों में हो रही है काउंटिंग

निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के 7 बड़े शहरों में निर्धारित केंद्रों पर मतों की गिनती जारी है:

  • लखनऊ: रमाबाई रैली स्थल
  • वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
  • आगरा: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी)
  • मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
  • झांसी: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज
  • बरेली: संजय कम्युनिटी हॉल
  • गोरखपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और परिणाम का क्रम

सभी मतगणना स्थलों पर प्रेक्षकों (Observers) और रिटर्निंग अधिकारियों की कड़ी निगरानी में प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए जाएंगे और उसके बाद स्नातक सीटों के नतीजे सामने आएंगे. दोपहर बाद तक कई सीटों पर स्थिति पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है.



Source link