Last Updated:
Junior Engineer Assault Case: बरेली में बिजली काटने पर जमकर बवाल हुआ. विभाग के जूनियर की इंजीनियर की पिटाई की खबर आ रही है. दरअसल, बकाया बिजली जमा करने से मना करने पर कनेक्शन काटने पहुंचे थे. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है.
Bareilly News: बरेली के नवाबगंज स्थित बरौर गांव में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की जमकर पिटाई कर दी गई. वे बकाया बकाया बिजली बिल को जमा करने से मना पर कनेक्शन काटने पहुंचे थे. इसी दौरान जेई के साथ गाली-गलौज की गई. उन्हें घसीटकर ले जाया गया. सरकारी अभिलेख भी फार दिया गया. इसके बाद दुकान में बंधक बना लिया. फिर, पिटाई की गई. इसमें वह जख्मी हो गए. घटना के बाद जेई ने थाने को कॉल कर सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है.
बताया गया कि आरोपियों ने जेई के बाइक की चाबी तक निकाल ली. पुलिस ने आरोपियों से बाइक की चाबी लेकर वापस जेई को दिया. इस पूरे घटना को लेकर जेई ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने बताया है कि उनका नाम बाबूलाल है. वे विद्युत उपकेंद्र चुनुआ में जेई के पद पर तैनात हैं. वे बकाया बिल वसूली व बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए निकले थे.
बिजली जमा करने से किया इनकार
बरौर गांव की रहने वाली पान कुमारी पर 11,033 रुपये बिजली बिल बकाया था. वे लोग उसके घर गए. साथ में संविदा कर्मी पुष्पेंद्र, पुरुषोत्तम व गुड्डू कुमार भी थे. उन्होंने जब घर मे मौजूद लोगों से बिल जमा करने को कहा तो उन्होंने मना इनकार कर दिया. उनका कहना था कि वे लोग बिजली बिल जमा नहीं करेंगे. इस पर टीम को बिजली कनेक्शन काटने का आदेश दिया. इसी पर महिला का दो बेटे और अन्य लोगों ने गाली-गलौज की. विरोध करने पर मारपीट की.
क्या बोले थानेदार?
उन्हें जबरन घसीटकर दुकान में ले गए. जहां उन्हें बंधक बना लिया गया. सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया. बाइक की चाबी निकाल ली. जिसके बाद किसी तरह वे पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दिए. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मुक्त कराया. थानेदार अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेई के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. दो युवकों को पकड़ा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. (उज्जवल सिंह द्वारा लिखा गया)