बारां: नरेश मीणा पर गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा, किसानों के आंदोलन के बाद मुकदमा दर्ज


Last Updated:

राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा से इस वक्त की सबसे बड़ी और सियासी भूचाल लाने वाली खबर सामने आ रही है. किसानों के हक के लिए आंदोलन करने वाले भगत सिंह सेना के प्रमुख और किसान नेता नरेश मीणा पर कृषि विभाग के अधिकारी ने छबड़ा थाने में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवा दिया है. पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच हुई इस बड़ी पुलिस कार्रवाई से जिले की राजनीति में भारी हड़कंप मच गया है. नरेश मीणा पर एक बार फिर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है.

Top Deals Inside

नरेश मीणा पर गिरफ्तारी का खतरा बढ़ा, किसानों के आंदोलन के बाद मुकदमा दर्जZoom

बारां. राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में किसानों के लिए आंदोलन करने वाले भगत सिंह सेना प्रमुख और किसान नेता नरेश मीणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कृषि विभाग के अधिकारी ने उनके खिलाफ छबड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. नरेश मीणा पर राजकार्य में बाधा डालने, अधिकारियों को गंभीर धमकी देने और भीड़ को उकसाने सहित कई आरोप लगाए गए हैं.

मुकदमा दर्ज होने के बाद नरेश मीणा पर एक बार फिर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है. बताया जा रहा है कि नरेश मीणा जिले की सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़वाने की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में उनके खिलाफ हुई इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

नरेश मीणा ने किरोड़ीलाल मीणा पर लगाया आरोप

मुकदमा दर्ज होने के बाद नरेश मीणा ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई किरोड़ीलाल मीणा के इशारे पर करवाई गई है. हालांकि, पुलिस और प्रशासन की ओर से दर्ज मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. फिलहाल नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

किसानों के आंदोलन के बाद हुई कार्रवाई

छबड़ा में किसान खाद की समस्या को लेकर परेशान थे. इसी मुद्दे पर नरेश मीणा ने किसानों के समर्थन में आंदोलन किया था. अब कृषि विभाग के अधिकारी की शिकायत पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. मामले में राजकार्य में बाधा, अधिकारियों को धमकी देने और भीड़ को उकसाने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

इस कार्रवाई के बाद बारां की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. वहीं, नरेश मीणा के सामने अब कानूनी चुनौती भी खड़ी हो गई है.



Source link