Last Updated:
बॉलीवुड में अपार सफलता के बाद भी सिंगर अरिजीत सिंह का दिल आज भी अपने होम टाउन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित जियागंज में ही बसता है. वह चाहते तो मुंबई के किसी आलीशान अपार्टमेंट में अपनी जिंदगी आराम से बिता सकते थे, लेकिन उन्हें असली सुकून अपने उसी शहर की गलियों में मिलता है, जहां उनका बचपन बीता है और जहां आज भी अपनों का प्यार और सादगी भरा माहौल कायम है. इस बीच वह अपने रेस्टोरेंट में अचनाक पहुंचे और फिर सबका दिल जीत लिया.
अरिजीत सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल.
कौशिक अधिकारी
नई दिल्ली. भारत के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. शोहरत की बुलंदियों पर होने के बाद भी उन्होंने अपनी जड़ों से नाता नहीं तोड़ा है. मुंबई की चकाचौंध से दूर जब भी उनके पास वक्त होता है, वह अपने होम टाउन जियागंज (पश्चिम बंगाल) लौट आते हैं. यही नहीं, अपने शहर का उनका रेस्टोरेंट ‘हेशेल’ भी है, जहां उन्होंने अचानक पहुंचकर माहौल खुशनुमा कर दिया.
इसी सिलसिले में उनका पारिवारिक रेस्टोरेंट ‘हेंशेल’ भी शामिल है. हाल ही में त्योहारी सीजन के दौरान जब अरिजीत इस रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्होंने अपनी सादगी से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक बड़े सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि अपने लोगों के बीच रहने वाले बेहद जमीन से जुड़े इंसान हैं. बिना किसी पैपराजी और तामझाम के अरिजीत दोपहर में अचानक रेस्टोरेंट हेशेल पहुंच गए. कुर्ता-पायजामा पहने उन्होंने रेस्टोरेंट के स्टाफ को हैरान कर दिया.
अरिजीत सिंह ने रेस्टोरेंट में बना दिया खुशनुमा माहौल
देखते ही देखते रेस्टोरेंट का माहौल एक खुशनुमा महफिल में बदल गया, जहां हंसी-मजाक और गपशप का दौर चल पड़ा. अरिजीत ने स्टाफ के साथ बैठकर खाना खाया और उनसे बातचीत की. उनका यह सहज अंदाज और लोगों के प्रति अपनापन वाकई इस मुलाकात को बेहद खास बना गया.
अरिजीत सिंह ने स्टाफ के साथ खिंचवाई तस्वीरें
रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘दादा जिस तरह से हम से मिले, ऐसा लगा जैसे हमारे परिवार का ही कोई सदस्य हमसे मिलने आया हो.’ जब स्टाफ ने उनके साथ सेल्फी की गुजारिश की, तो सिंगर ने खुशी-खुशी पोज दिए और हर कर्मचारी से प्यार से बात की. उन्होंने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया, जिससे लगे कि कोई बड़ा सेलिब्रिटी मिलने आया हो.
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अरिजीत सिंह की तस्वीरें
अरिजीत की इस सरप्राइज विजिट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं, वे तेजी से वायरल हो गईं. फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी सादगी और जियागंज से उनके अटूट रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे सबसे पसंदीदा आर्टिस्ट में से एक. वाकई एक जमीन से जुड़े इंसान. दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने जियागंज को नहीं भुलाया है. यही बात उन्हें एक असली हीरो बनाती है’.
अरिजीत सिंह का परिवार चलता है रेस्टोरेंट
बता दें कि पश्चिम बंगाल में जियागंज के हातिबागान में स्थित हेशेल रेस्टोरेंट को अरिजीत सिंह का परिवार चलाता है, जो अपने लजीज बंगाली क्यूजीन के लिए पूरे इलाके में मशहूर है. भारत के सबसे बड़े संगीत स्टार्स में से एक से जुड़ा होने के बावजूद इस रेस्टोरेंट ने खाने के दाम आम लोगों की जेब के हिसाब से बेहद किफायती रखे हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां कॉलेज के स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए विशेष छूट दी जाती है, ताकि वे पैसों की चिंता किए बिना भरपेट और स्वादिष्ट बंगाली खाने का लुत्फ उठा सकें.