Last Updated:
Rajinikanth Movie Dharman: साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खबर! सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धर्मन’ में लेडी सुपरस्टार नयनतारा की धमाकेदार एंट्री हो गई है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में उनका वेलकम किया है. 4 सुपरहिट फिल्मों के बाद अब 5वीं बार इस पावरपैक जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.
धर्मन में नयनतारा की एंट्री (फोटो साभार-@nayanthara)
नई दिल्ली: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. इसी बीच उनकी एक और हिट फिल्म का काफी बज बना हुआ है. जी हां हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार रजननीकांत की मोस्ट पॉपुलर अपकमिंग फिल्म ‘धर्मन’की. इस फिल्म को लेकर साउथ सिनेमा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बताया जा रहा है कि ‘धर्मन’ में लेडी सुपरस्टार नयनतारा की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है.
फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके नयनतारा का टीम में ग्रैंड वेलकम किया है. राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने भी नयनतारा का स्वागत करते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं इस बड़ी फिल्म से जुड़ी सभी खास बातें .
नयनतारा का हुआ ग्रैंड वेलकम
पांचवीं बार साथ दिखेगी यह सुपरहिट जोड़ी
रजनीकांत और नयनतारा की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. इससे पहले दोनों कलाकार चार सुपरहिट फिल्मों ‘चंद्रमुखी’, ‘कुसेलन’, ‘दरबार’ और ‘अन्नात्थे’ में साथ काम कर चुके हैं. अब फिल्म ‘धर्मन’ में दोनों को पांचवीं बार स्क्रीन शेयर करते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा .
कमल हासन कर रहे हैं फिल्म को प्रोड्यूस
फिल्म ‘धर्मन’ का प्रोडक्शन सुपरस्टार कमल हासन और आर महेंद्रन मिलकर कर रहे हैं. इस फिल्म का धमाकेदार म्यूजिक जाने-माने डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. निकेत बोम्मी ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और प्रदीप ई राघव एडिटिंग का काम देख रहे हैं. राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और टर्मरिक मीडिया के बैनर तले बन रही इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अभी से भारी क्रेज है .