Last Updated:
दुबई की ज्वेलरी कंपनी जॉयलुक्कास ने 22 कैरेट सोने से 16.514 किलो का विशाल झुमका तैयार किया है. इसे बनाने में 55 कारीगरों को 5,840 घंटे लगे. ‘मयूर सहस्र’ नाम के इस अनोखे झुमके ने दुनिया के सबसे बड़े और सबसे भारी सोने के झुमके के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
Viral Video : सोने के गहने पहनने का शौक तो आपने बहुत लोगों में देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा झुमका देखा है, जिसका वजन 16 किलो से भी ज्यादा हो? दुबई में तैयार किया गया सोने का एक विशाल झुमका इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी बनावट, आकार और इसे तैयार करने में लगी मेहनत जानकर कोई भी हैरान रह जाए. इस खास ज्वेलरी पीस को बनाने के लिए दर्जनों कारीगरों ने कई महीनों तक काम किया है. खास बात यह है कि इस झुमके ने अपने नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज कराए हैं.
22 कैरेट सोने से तैयार हुआ विशाल झुमका
इस अनोखे झुमके का नाम ‘मयूर सहस्र’ रखा गया है, जिसका अर्थ ‘एक हजार मोर’ बताया गया है. इसे दुबई की मशहूर ज्वेलरी कंपनी जॉयलुक्कास ने तैयार किया है. 22 कैरेट सोने से बने इस झुमके का कुल वजन 16.514 किलोग्राम है. इसका आकार सामान्य झुमकों से इतना बड़ा है कि इसे देखकर लोग इसकी भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं.
इस खास आभूषण को 24 अक्टूबर को दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट स्थित ‘ज्वेल ऑफ जॉय बाय जॉयलुक्कास’ में प्रदर्शित किया गया. यह शोरूम हाल ही में खुला है और इसे मध्य पूर्व के बड़े ज्वेलरी शोरूमों में गिना जाता है. सोने से बने इस विशाल झुमके को देखने के लिए लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.
View this post on Instagram