जेईई मेन सिलेबस OUT, इन टॉपिक्स से जरूर पूछे जाएंगे सवाल, बीटेक-बीआर्क के लिए क्या बदला?

जेईई मेन सिलेबस OUT, इन टॉपिक्स से जरूर पूछे जाएंगे सवाल, बीटेक-बीआर्क के लिए क्या बदला?


Last Updated:

JEE Main 2027 Syllabus: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2027 का ऑफिशियल सिलेबस जारी कर दिया है. अगर आप भी बीटेक, बीआर्क या बी प्लानिंग कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं तो jeemain.nta.nic.in पर सिलेबस चेक कर सकते हैं. फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के विषय-वार सिलेबस और यूनिट्स से जुड़ी हर डिटेल चेक करके तैयारी शुरू करें.

Zoom

JEE Main 2027 Syllabus: एनटीए ने जेईई मेन का सिलेबस जारी कर दिया है

नई दिल्ली (JEE Main 2027 Syllabus). देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज (आईआईटी, एनआईटी, IIIT) में एडमिशन के लिए जेईई मेन 2027 पास करना जरूरी है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in पर ऑफिशियल सिलेबस जारी कर दिया है. किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पास होने के लिए उसके सिलेबस की पूरी जानकारी होना जरूरी है. सही सिलेबस समझे बिना पढ़ाई करने पर टॉपिक्स छूटने का डर रहता है.

एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सिलेबस का PDF अपलोड कर दिया गया है. जेईई मेन में 3 अलग-अलग पेपर्स (पेपर 1- बीई/बीटेक, पेपर 2ए – बीआर्क और पेपर 2बी- बीप्लानिंग) शामिल हैं. जो कैंडिडेट्स बीटेक कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें मुख्य रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ की तैयारी बहुत अच्छी तरह से करनी होगी. जेईई मेन 2027 सिलेबस के सही एनालिसिस से स्पष्ट होगा कि किस टॉपिक पर ज्यादा ध्यान देना है और किसे प्रायोरिटी देनी है.

JEE Main 2027: जेईई मेन से पहले सिलेबस समझना क्यों जरूरी है?

किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अक्सर सीधे किताबों और प्रैक्टिस सेट्स पर कूद पड़ते हैं. लेकिन पहले सिलेबस के वेटेज और उसमें शामिल यूनिट्स को समझना ज्यादा जरूरी है. एनटीए हर बार सिलेबस के जरिए क्लियर कर देता है कि जेईई मेन परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे. जेईई मेन सिलेबस पिछले साल जैसा ही है. इसमें कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है. 2027 की परीक्षा में तीनों विषयों को मिलाकर कुल 54 यूनिट्स शामिल की गई हैं. चेक कीजिए सब्जेक्ट-वाइज डिटेल्स:

1. जेईई मेन फिजिक्स सिलेबस: 20 यूनिट्स में छिपा है हाई-स्कोरिंग मौका

फिजिक्स में कॉन्सेप्ट और न्यूमेरिकल्स का सटीक कॉम्बिनेशन काम आता है. एनटीए ने फिजिक्स को कुल 20 यूनिट्स में बांटा है. इसमें थ्योरी के साथ-साथ एक्सपेरिमेंटल समझ भी शामिल है:

  • मेकैनिक्स एंड मोशन: किनेमेटिक्स, गति के नियम’, ‘कार्य, ऊर्जा और शक्ति’ और रोटेशनल मोशन से जुड़े न्यूमेरिकल्स हर साल आते हैं.
  • इलेक्ट्रोमैग्नेटिज्म और ऑप्टिक्स: इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, करेंट इलेक्ट्रिसिटी, करेंट के मैग्नेटिक इफेक्ट्स और ऑप्टिक्स जैसे चैप्टर्स कट-ऑफ बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं.
  • थर्मोडायनामिक्स और मॉडर्न फिजिक्स: थर्मोडायनामिक्स, एटम्स एंड Nuclei और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस जैसे टॉपिक्स कम समय में ज्यादा नंबर दिलाने वाले माने जाते हैं.
  • एक्सपेरिमेंटल स्किल्स: इसमें लैब टूल्स और उनके इस्तेमाल पर बेस्ड सवाल पूछे जाते हैं.

जेईई मेन केमिस्ट्री सिलेबस: 20 यूनिट्स के साथ बनाएं बैलेंस

केमिस्ट्री को जेईई मेन में सबसे ज्यादा ‘स्कोर-बूस्टर’ विषय माना जाता है. इसमें उत्तर डायरेक्ट और सटीक होते हैं. सिलेबस को 3 भागों- फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में बांटा गया है:

  • फिजिकल केमिस्ट्री: इसमें एटॉमिक स्ट्रक्चर, थर्मोडायनामिक्स, इक्विलिब्रियम और केमिकल काइनेटिक्स जैसे चैप्टर्स शामिल हैं. इनमें न्यूमेरिकल्स पर पकड़ जरूरी है.
  • इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री: केमिकल बॉन्डिंग और कोऑर्डिनेशन कंपाउंड्स जैसे चैप्टर्स कॉन्सेप्ट और याद रखने की क्षमता पर आधारित हैं.
  • ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और बायोमॉलिक्यूल्स: हाइड्रोकार्बन्स और बायोमॉलिक्यूल्स के अलावा लैब में होने वाली प्रैक्टिकल केमिस्ट्री की समझ भी यहां बहुत जरूरी है.

जेईई मेन मैथ सिलेबस: 14 यूनिट्स में चेक होगी स्पीड

मैथ्स हमेशा से सबसे चैलेंजिंग और समय लेने वाला सेक्शन रहा है. एनटीए ने इसमें 14 यूनिट्स रखी हैं. अगर प्रैक्टिस अच्छी है तो यह सेक्शन रैंक बहुत ऊपर ले जा सकता है:

  • एल्जेब्रा: कॉम्प्लेक्स नंबर्स, मेट्रिक्स एंड डेटरमिनेंट्स, परम्यूटेशंस एंड कॉम्बिनेशंस, बायनोमिअल थ्योरम और सीक्वेंस एंड सीरीज.
  • कैल्कुलस एंड ज्योमेट्री: इंटीग्रल कैल्कुलस, डिफ्रेंशियल इक्वेशंस, थ्री-डायमेंशल ज्योमेट्री और वेक्टर्स से सबसे अधिक सवाल बनते हैं.
  • अन्य टॉपिक्स: ‘सेट्स, रिलेशंस एंड फंक्शंस’, ट्रिग्नोमेट्री और स्टैटिस्टिक्स बेस मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी हैं.

जेईई मेन सिलेबस 2027 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

जेईई मेन 2027 का ऑफिशियल सिलेबस डाउनलोड करने का प्रोसेस बेहद आसान है:

  • एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2027 Syllabus वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • पेपर 1, पेपर 2ए और पेपर 2बी के सिलेबस की PDF फाइल खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें. प्रिंटआउट निकालकर अपनी स्टडी टेबल के सामने रख लें.

जेईई मेन 2027 के एस्पिरेंट्स के लिए खास टिप्स

जेईई मेन 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए ये टिप्स बहुत काम के साबित हो सकते हैं:

  • न भूलें एनसीईआरटी: जेईई मेन के लिए खासतौर पर केमिस्ट्री और फिजिक्स की बेसिक थ्योरी सीधे NCERT से पूछी जाती है.
  • वेटेज के हिसाब से करें प्लान: जेईई मेन सिलेबस डाउनलोड करने के बाद ऐसे चैप्टर्स मार्क कर लें, जिनसे हर साल 2 से 3 सवाल पक्के आते हैं.
  • मॉक टेस्ट से करें शुरुआत: सिलेबस पूरा करने के साथ-साथ हफ्ते में कम से कम एक चैप्टर-वाइज टेस्ट जरूर दें.



Source link