करनाल में चले चाकू, दोस्त से मिलने गए युवक अमन की हत्या


Last Updated:

हरियाणा के करनाल में 4-5 अज्ञात युवकों ने लाडवा निवासी 22 वर्षीय अमन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

करनाल में चले चाकू, दोस्त से मिलने गए युवक अमन की हत्याZoom

करनाल. हरियाणा के करनाल में युवक की चाकुओ से गोदकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है. 4-5 अज्ञात युवको ने वारदात को दिया अंजाम, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है. लाडवा में रहने वाले अमन पर उस वक्त हमला किया गया. जब अमन अपने दोस्त रमन के साथ अनुम के घर उसका हालचाल जाने के लिए गए थे.

करनाल सदर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि देर रात हमने सूचना मिली उसके बाद मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की गई थी, परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अमन जिस व्यक्ति के साथ यहां न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में अनूप के घर पर गए थे, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

वहां पर अमन पर चाकुओं से हमला किया गया था. उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय अमन लाडवा का रहने वाला है. जांच अधिकारी ने बताया कि अमन अपने दोस्त रमन के साथ अनुम को मिलने के लिए आया था. उसी दौरान उस पर हमला किया गया.उन्होंने बताया 4-5 लोगों ने हमला किया है और 5-6 वार किए गए हैं. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

परिजन राजकुमार ने बताया देर रात की घटना है और हमें देर रात किसी ने जानकारी दी थी कि आपके बेटे की मौत हो चुकी है. राजकुमार ने बताया कि हमें यह पता नहीं था कि हमारा बेटा करनाल आया हुआ था और उसके साथ दो युवक थे. हमारी किसी से कोई रंजिश या लड़ाई-झगड़ा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि रमन हमारे बेटे अमन को करनाल झूठ बोलकर लेकर आया था. परिजनों का आरोप है कि रमन ने ही ये काम कराया है.



Source link