ऐतिहासिक क्षण; पहली बार 3 km लंबी टीही टनल के आर-पार निकली टावर वैगन, इंदौर-धार रेल ट्रैक पर ट्रायल सफल

ऐतिहासिक क्षण; पहली बार 3 km लंबी टीही टनल के आर-पार निकली टावर वैगन, इंदौर-धार रेल ट्रैक पर ट्रायल सफल


Last Updated:

Tihi Tunnel News: इंदौर-धार रेल मार्ग पर 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल का सफल ट्रायल पूरा हो गया है. चीफ इंजीनियर धीरज कुमार और डिप्टी चीफ इंजीनियर अंकुर सिंह की मौजूदगी में रेलवे टावर वैगन पहली बार टनल के आर-पार निकली. अक्टूबर अंत में CRS इंस्पेक्शन के बाद इस रूट पर ट्रेन शुरू होगी और पीथमपुर रेल नेटवर्क से जुड़ेगा.

Zoom

टीही टनल का सफल ट्रायल.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर-धार रेल मार्ग के निर्माण में एक बड़ा ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ है. इस रेल मार्ग पर बनी 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल का सफल परीक्षण (ट्रायल) कर लिया गया है. ट्रायल के दौरान पहली बार एक रेलवे टावर वैगन टनल के आर-पार सफलतापूर्वक निकली. टावर वैगन ने टीही से पीथमपुर की ओर अपनी यात्रा पूरी की.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षण
यह परीक्षण पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की सीधी मौजूदगी में संपन्न हुआ. इस दौरान चीफ इंजीनियर धीरज कुमार और डिप्टी चीफ इंजीनियर अंकुर सिंह मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों की देखरेख में टावर वैगन को टनल के बीच से निकाला गया और पूरा परीक्षण सफल रहा.

अक्टूबर अंत में CRS इंस्पेक्शन
टीही टनल का ट्रायल सफल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन अगले महत्वपूर्ण चरण की तैयारी में जुट गया है. अक्टूबर के अंत में इस मार्ग का CRS इंस्पेक्शन (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी निरीक्षण) कराने की तैयारी की जा रही है. इंस्पेक्शन के दौरान सुरक्षा मानकों और रेल लाइन की जांच की जाएगी.

इंदौर-धार के बीच जल्द शुरू होगी ट्रेन
अक्टूबर अंत में होने वाले CRS इंस्पेक्शन के बाद इंदौर से धार के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने की पूरी उम्मीद है. इस रेल लाइन के चालू होने से दोनों शहरों के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा.

‘एशिया का डेट्रायट’ पीथमपुर भी रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा
इस रेल परियोजना का सबसे बड़ा लाभ औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर को मिलेगा. पीथमपुर भी अब सीधे रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है. ‘एशिया का डेट्रायट’ कहे जाने वाले पीथमपुर को इस रेल मार्ग के माध्यम से नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्थानीय परिवहन को बड़ा संबल मिलेगा.



Source link