‘अखिलेश यादव तुम्हें दम है तो मुझे गोली मरवाकर दिखाओ’, सपा अध्यक्ष के लिए ‘ऐसे-वैसे शब्द’ बोलने वाला मुकेश पाल देशबंधु कौन?

‘अखिलेश यादव तुम्हें दम है तो मुझे गोली मरवाकर दिखाओ’, सपा अध्यक्ष के लिए ‘ऐसे-वैसे शब्द’ बोलने वाला मुकेश पाल देशबंधु कौन?


Last Updated:

Who is Mukesh Pal Deshbandhu: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में इन दिनों मुकेश पाल देशबंधु नाम का शख्स अपने अभद्र कॉमेंट को लेकर सुर्खियों में है. वह लगातार सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के लिए कॉमेंट कर रहा है. इसी वजह से सपा कार्यकर्ताओं से इसकी झड़प भी हुई है. इस घटना में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लग रहे हैं. इस वजह से कन्नौज का पूरा राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. आइए जानते हैं कि मुकेश पाल देशबंधु आखिकर कौन है.

Zoom

कन्नौज में मुकेश पाल देशबंधु नाम का शख्स लगातार अखिलेश यादव पर भद्दे कॉमेंट कर रहा है.

कन्नौज: ‘सपा के मुखिया, आका, अखिलेश यादव को खुली चुनौती देता हूं, अगर तुम्हारे में दम है तो मुकेश पाल देशबंधु को गोली मरवाकर दिखाओ. तुम्हारी धमकी, गोली और तुमने ये जो भेजे थे ये दो-चार गुंडे उनसे मैं डरने वाला नहीं. तुम्हारे पिताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल लगाकर राजीव पाल की हत्या कराई थी. जैसे राजीव पाल की हत्या करवाई, अगर उसी तरह मुकेश पाल की भी हत्या करवाना चाहते हो तो सीने पर गोली खाएंगे, डरने वाले नहीं हैं. अखिलेश यादव तुम भाजपा से बाद में लड़ लेना, उससे पहले मुकेश देशबंधु से लड़ना होगा.’ सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से यह वीडियो वायरल है. इसमें मुकेश पाल देशबंधु नाम का शख्स मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान आवेश में अपनी बातें रखता दिख रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये शख्स कौन है जो समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर इस तरह के शब्द क्यों बोल रहा है.

मुकेश पाल सोशल मीडिया पर लगातार आक्रामक पोस्ट डालता है.

कौन है मुकेश पाल देशबंधु?

मुकेश पाल देशबंधु खुद को हिन्दुस्तान आजाद वंश का अध्यक्ष बताता है. वह खुद को हिंदूवादी और सनातन रक्षक होने का दावा करता है. इस शख्स ने सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को लेकर आपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए. इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं से इनकी सड़क पर भिड़ंत हो गई. हाथापाई के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे. मुकेश पाल की शिकायत पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इसके बाद सपा कार्यकर्ता पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतर गए. सपा का आरोप है कि मुकेश पाल देशबंधु लगातार सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक कॉमेंट करता है.

सपा नेता शशि पर आरोप है कि उन्होंने मुकेश पाल को पीटा,

मुकेश पाल खुद को मूल रूप से फरुखाबाद का रहने वाला बताता है. दावा है कि वह 2009 से सामाजिक राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है. 3 नवंबर 2020 को इसने हिंदुस्तान आजाद मंच बनवाया. उसका कहना है कि उसके दादा कन्नौज में सरकारी कर्मचारी थे, तभी उनका परिवार यहां शिफ्ट हुआ. यह परिवार फॉर्मा और कंस्ट्रक्शन के काम से भी जुड़ा है.

मुकेश पाल का विवाद कैसे बढ़ा?

  • मुकेश पाल देशबंधु कन्नौज के मकरंद तिराहे पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला दहन करने पहुंचा था. तभी वहां सपा के कार्यकर्ता आ गए. बाता-बाती के बाद मामला मारपीट तक आ गया.
  • घटना का सामने आए वीडियो में मुकेश पाल के साथ मारपीट होती दिख रही है. आरोप है कि मुकेश को थप्पड़ मारा गया, जमीन पर गिराकर भी पीटा गया. आरोप है कि मारपी में सपा नेता शशि भी शामिल थीं. मुकेश पाल की तरफ से भी एक सपा नेता को जूते से मारने के आरोप लगे हैं.
  • सवाल उठता है कि जब मौके पर पुलिस थी तो यह विवाद इतना बढ़ा ही क्यों. दूसरा पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के आरोप लगे. मुकेश पाल की शिकायत पर सपा नेता शशि, मन्ना गुप्ता, भानु गुप्ता और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

मीडिया से बातचीत में शशि ने कहा- ‘एक निहायती बदतमीज है, जो खुद को मुकेश पाल देशबंधु बताता है. उसका असली नाम पता क्या है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह सोशल मीडिया पर निरंतर अभद्र पोस्ट डालता है. उस दिन ये मास्क लगाकर पहुंचा था, मैंने उसका मास्क हटाकर देखा तो पता चला ये देशबंधु है, जिसके बाद उसने फिर से अभद्र कॉमेंट कर दिया. इसके बाद मैंने उसे पीटा.’ सपा नेता ने कहा कि जब एसपी से इसकी शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि वह मानसिक विक्षिप्त है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर मुकेश पाल ऐसा है तो उसे पागलखाने क्यों नहीं भेजा जाए. हमने एसपी से मांग की है कि मुकेश पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए. इतना कुछ होने के बाद भी मुकेश पाल देशबंधु ने सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट डाला.



Source link