Super Typhoon Champi 2026: Heavy Rain Alert| समंदर से 3 देशों को लीलने निकली तबाही चलीं 300kmph की महाबली हवाएं पेड़ उखड़े-बिजली गुल उड़ानें तक रद्द

Super Typhoon Champi 2026: Heavy Rain Alert| समंदर से 3 देशों को लीलने निकली तबाही चलीं 300kmph की महाबली हवाएं पेड़ उखड़े-बिजली गुल उड़ानें तक रद्द


होमदुनियाचीन

समंदर से 3 देशों को लीलने निकली तबाही, चलीं 300km की हवाएं, 1000 उड़ानें रद्द

Last Updated:

Super Typhoon Champi 2026: इस सीजन के सबसे ताकतवर तूफानों की लिस्ट में नाम जुड़ गया है चांपी का. ये ऐसा सुपर टाइफून है, जो 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से कैटेगरी-5 के खतरे को छू चुका है. पूर्वी एशिया के कुछ देशों में तबाही फैलाने के बाद वो अब दक्षिणी एशिया की ओर चीन की तरफ बढ़ रहा है.

Zoom

चांपी तूफान पहुंच रहा है चीन की ओर, उड़ानें रद्द. (रॉयटर्स)

Super Typhoon Champi 2026 Impact: प्रशांत महासागर में उठा शक्तिशाली तूफान चांपी ताइवान और जापान के दक्षिणी आइलैंड्स में तबाही मचाने के बाद चीन की ओर बढ़ रहा है. तूफान की वजह से तेज हवाएं चलीं, भारी बारिश हुई और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. हजारों घरों की बिजली गुल हो गई, जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

ज्वाइंट टाइफून अलर्ट सेंटर के ताजा अपडेट के मुताबिक चांपी की ताकत कमजोर पड़ने के बाद इसे टाइफून से घटाकर उष्णकटिबंधीय तूफान की श्रेणी में रखा गया. इसकी हवा की रफ्तार करीब 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. हालांकि इससे पहले समुद्र के ऊपर इसकी अधिकतम लगातार हवाओं की रफ्तार लगभग 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

ताइवान में एक की मौत, 600 से ज्यादा घायल

  1. ताइवान में तूफान से निपटने के लिए प्रशासन ने 5,000 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं. कई इलाकों में जलभराव भी हुआ.
  2. 22 अक्टूबर से तूफान को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत और 600 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. तूफान से करीब 3.40 लाख घरों की बिजली प्रभावित हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक घरों में बिजली बहाल कर दी गई है.
  3. इसके अलावा ताइवान में करीब 1000 उड़ानों को भी कैंसिल करना पड़ा. इनमें से 262 उड़ानें डोमेस्टिक थीं, जबकि 717 इंटरनेशनल उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं.

चीन में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

तूफान के चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ने के साथ शंघाई, जियांग्सू और झेजियांग समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है. शंघाई में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और कुछ रेल सेवाएं रोक दी गई हैं.

दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर भी असर

चांपी के प्रभाव से दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर भी लगातार बारिश हो रही है. माउंट हल्ला के कुछ हिस्सों में 285 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. तेज हवाओं के कारण उड़ानें और नौका सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि नेशनल पार्क के सभी सात पैदल मार्ग बंद कर दिए गए.

जापान में उड़ानें करनी पड़ीं रद्द 

जापान के ओकिनावा क्षेत्र में तूफान के कारण दो लोगों के घायल होने की सूचना है. कई उड़ानें रद्द हुईं और पर्यटकों को वापसी के लिए इंतजार करना पड़ा. मौसम एजेंसियों के मुताबिक चांपी आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है लेकिन भारी बारिश, तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों का खतरा बना हुआ है.



Source link