Last Updated:
Red Saree Styling Tips: इस साल सुहागिन महिलाएं 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इतना ही नहीं महिलाएं सोलह श्रृंगार भी करती हैं. जिसमें लाल साड़ी पहनने का काफी महत्व है, क्योंकि ये रंग सुहाग, प्रेम और खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है. लेकिन अगर आप हर बार एक जैसा लुक अपनाकर बोर हो गई हैं, तो ब्लाउज के कलर से आप इसे रॉयल लुक में चेंज कर सकती हैं.
फैशन की दुनिया में कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज का ट्रेंड काफी पसंद किया जाता है. सही रंग का ब्लाउज साधारण लाल साड़ी को भी रॉयल और स्टाइलिश लुक दे सकता है. लेकिन इतना ही काफी नहीं है, कलर के साथ ब्लाउज के फैब्रिक, डिजाइन और ज्वेलरी का चुनाव भी सोच-समझकर करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर लाल साड़ी के साथ किन रंगों के ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं.
गोल्डन ब्लाउज से पाएं रॉयल लुक- लाल साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज एक क्लासिक और खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. अगर आपकी साड़ी प्लेन है, तो आप गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क या सीक्विन वाला ब्लाउज चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन झुमके, चूड़ियां और मांगटीका पहनें. यह स्टाइल करवा चौथ के पारंपरिक माहौल के लिए एकदम सही रहेगा.
ग्रीन ब्लाउज से दें रिच टच- लाल और हरे रंग का कॉम्बिनेशन पारंपरिक होने के साथ काफी आकर्षक भी लगता है. लाल साड़ी के साथ एमराल्ड ग्रीन, बॉटल ग्रीन या पन्ना रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. खासतौर पर सिल्क की साड़ी के साथ यह कॉम्बिनेशन शानदार दिखता है. लुक को निखारने के लिए गोल्ड ज्वैलरी और स्लीक बन हेयरस्टाइल चुनें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ब्लैक ब्लाउज से पाएं मॉडर्न लुक- अगर आप पारंपरिक लुक में थोड़ा मॉडर्न अंदाज जोड़ना चाहती हैं, तो लाल साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज ट्राई करें. डीप नेक, स्लीवलेस या फुल स्लीव डिजाइन आपके लुक को अलग पहचान दे सकते हैं. इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें और मेकअप को हल्का रखें, ताकि साड़ी और ब्लाउज दोनों उभरकर दिखें.
रॉयल ब्लू ब्लाउज से दिखें स्टाइलिश- लाल साड़ी के साथ रॉयल ब्लू या नेवी ब्लू ब्लाउज एक हटकर विकल्प है. ये कॉन्ट्रास्ट उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो अपने लुक में कुछ नया आजमाना चाहती हैं. ब्लू ब्लाउज पर गोल्डन कढ़ाई हो, तो पूरा आउटफिट और भी खूबसूरत लगेगा. इसके साथ गोल्ड या कुंदन की ज्वेलरी पहन सकती हैं.
आइवरी ब्लाउज से पाएं एलिगेंट लुक- लाल साड़ी के साथ क्रीम, आइवरी या ऑफ-व्हाइट ब्लाउज पहनकर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पा सकती हैं. खासकर बनारसी या सिल्क की लाल साड़ी के साथ ये कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है. ब्लाउज पर हल्की जरी या मोती की कढ़ाई हो, तो लुक और निखर जाता है. इसके साथ पर्ल या गोल्ड ज्वेलरी चुनें.
पिंक ब्लाउज से जोड़ें ग्लैमर- अगर आपको रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो लाल साड़ी के साथ हॉट पिंक, फ्यूशिया या रानी पिंक ब्लाउज पहन सकती हैं. ये कॉम्बिनेशन खासतौर पर हल्की लाल साड़ी के साथ खूबसूरत लगता है. इसके साथ चूड़ियों और झुमकों को आउटफिट से मैच करें. मेकअप में गुलाबी लिपस्टिक आपके लुक को पूरा कर सकती है.
ब्लाउज के फैब्रिक और जूलरी का रखें ध्यान- सिल्क की साड़ी के साथ ब्रोकेड या वेलवेट ब्लाउज रिच लुक देता है, जबकि शिफॉन या जॉर्जेट साड़ी के साथ साटन ब्लाउज अच्छा लगता है. अगर ब्लाउज पर भारी कढ़ाई है, तो जूलरी हल्की रखें. वहीं, सादा ब्लाउज पहनने पर हैवी झुमके, चोकर या मांगटीका चुन सकती हैं. साड़ी की ड्रेपिंग साफ रखें.