Last Updated:
Karwa Chauth Makeup Artist Tips : दिल्ली में करवाचौथ पर महिलाएं हैवी मेकअप की बजाय हल्का और नैचुरल मेकअप चुन सकती हैं. दिल्ली की ब्यूटी एक्सपर्ट प्रीति के अनुसार स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर फ्रेश लुक पाया जा सकता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
दिल्ली: करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार की बात हो और मेकअप का जिक्र न आए, ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें हैवी मेकअप पसंद नहीं होता या फिर उन्हें मेकअप करना ठीक से नहीं आता है. ऐसे में हल्का और नैचुरल मेकअप एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे चेहरे पर फ्रेश लुक आता है और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है.
स्किन के हिसाब से चुनें मॉइस्चराइजर
दिल्ली की ब्यूटी एक्सपर्ट प्रीति के मुताबिक, मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को समझना जरूरी है. अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं. वहीं, ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर बेहतर विकल्प हो सकता है. कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाएं अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से जेल या क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं.
हल्के मेकअप से पाएं खूबसूरत लुक
अगर आप हैवी मेकअप नहीं करना चाहतीं, तो हल्के टिंटेड सनस्क्रीन से शुरुआत कर सकती हैं. जरूरत के हिसाब से थोड़ा फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं. इसके बाद बेस को हल्के पाउडर से सेट कर सकती हैं. आंखों पर हल्का आईशैडो, मस्कारा और आईलाइनर लगाएं. आखिर में अपनी पसंद की लिपस्टिक लगाकर लुक पूरा करें.
पहली बार मेकअप कर रही हैं तो ध्यान रखें ये बातें
प्रीति बताती हैं कि मेकअप से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए. इसके लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद स्किन के हिसाब से टोनर और मॉइस्चराइजर लगाएं. फिर हल्का मेकअप करें. अगर आप पहली बार मेकअप कर रही हैं, तो बहुत सारे प्रोडक्ट्स एक साथ लगाने के बजाय कम प्रोडक्ट्स से शुरुआत करें.
खूबसूरती के लिए जरूरी नहीं है हैवी मेकअप
करवाचौथ पर तैयार होने के लिए मेकअप की कई लेयर्स लगाने की जरूरत नहीं है. अपनी स्किन के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स चुनकर और हल्के हाथों से मेकअप करके भी आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं. बस ध्यान रखें कि नए प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें और आंखों के आसपास प्रोडक्ट्स लगाते वक्त खास ध्यान दें.