Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 26 October 2026: धनु राशि के जातकों को तनाव दूर करने और पुरानी समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य ने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने, जल्दबाजी से बचने और अधिकारियों से बात करते समय अपनी बात खुलकर रखने की सलाह दी है. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि के जातकों को 26 अक्टूबर 2026 के दिन तनाव दूर करने में सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य ने शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी पुरानी समस्या को सुलझाने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन बुध और शुक्र की वक्री चाल का प्रभाव आप पर पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. इसके साथ ही नौकरी करने वाले लोगों के सामने कामकाज से जुड़ी कोई पुरानी बात आ सकती है. इसे लेकर परेशान होने के बजाय आपको इसका समाधान ढूंढना चाहिए.
आज खुलकर कहानी होगी आपको अपनी बात
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए. कारोबार करने वाले जातकों लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आज आपको किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रह सकता है, लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचना चाहिए. बिना पूरी जानकारी के निवेश से नुकसान हो सकता है.
प्रेम जीवन में ऐसा रहेगा आपका दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवार और प्रेम संबंधों में आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. घर में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय उसकी बात समझने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस करने से रिश्तों में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना और मन की बात खुलकर कहना फायदेमंद रहेगा. धनु राशि के जातक सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाएं और श्रद्धापूर्वक ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद रहेगा.