Barak Obama Criticizes Donald Trump: जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है कोई तड़ी मार रहा है ओबामा ने ट्रंप को धो डाला मिड टर्म इलेक्शन पर घमासान

Barak Obama Criticizes Donald Trump: जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है कोई तड़ी मार रहा है ओबामा ने ट्रंप को धो डाला मिड टर्म इलेक्शन पर घमासान


होमदुनियाअमेरिका

‘जंग छेड़कर कोई बाल संवार रहा है, कोई तड़ी मार रहा’ ओबामा ने ट्रंप को धो डाला

Last Updated:

Barak Obama Criticizes Donald Trump: अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है. इसी बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एंट्री करते हुए ट्रंप प्रशासन की नीतियों की खुलकर आलोचना की. उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से लेकर खुद ट्रंप तक को आईना दिखाया कि जंग छेड़कर वो सीरियस ही नहीं हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बराक ओबामा ने खुले मंच से ट्रंप की आलोचना की.

अमेरिका में मिडटर्म चुनावों की सरगर्मी के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है. ओहायो में चुनावी रैली के दौरान ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने महंगाई, ईरान युद्ध, विदेश नीति और व्हाइट हाउस में कराए जा रहे बदलावों को लेकर ट्रंप को घेरा. इतना ही नहीं उनके भाषण में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी निशाने पर रहे.

ओबामा ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर ट्रंप प्रशासन की रणनीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब युद्ध शुरू किया गया था, तब दावा किया गया था कि इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में मदद मिलेगी. इस पर ओबामा ने याद दिलाया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता किया गया था, जिसे उन्होंने कूटनीति की सफलता करार दिया. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा कि उस समझौते के लिए मिसाइल दागने की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि बातचीत का रास्ता अपनाया गया.

सात महीने बाद युद्ध का क्या हुआ?

ओबामा ने ट्रंप के उन दावों पर भी तंज किया, जिनमें युद्ध को सफल बताया गया था. उन्होंने सवाल उठाया कि सात महीने बाद हालात कहां पहुंच गए हैं. ओबामा ने कहा कि अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर हमले हुए, अमेरिकी सैनिकों की जान गई और सैकड़ों अमेरिकी घायल हुए. उन्होंने यह भी दावा किया कि युद्ध के कारण मिसाइलों का भंडार घटा है. ओबामा ने आरोप लगाया कि युद्ध के नतीजों की कीमत अमेरिकी नागरिकों को चुकानी पड़ रही है. ओबामा ने ट्रंप प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने ऐसे संघर्ष में देश को उलझा दिया, जिसकी जरूरत नहीं थी.



Source link