Last Updated:
UP Poster War: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘पोस्टर वॉर’ और सीट शेयरिंग को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस के ‘200 सीटों’ वाले वायरल पोस्टर पर मचे बवाल के बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तीखा तंज कसते हुए कहा है कि यदि सीट बंटवारे का फैसला उनके हाथ में होता, तो वे कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें कभी नहीं देते.
लखनऊ: यूपी में पोस्टर वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ अखिलेश ने पहले भाजपा पर हमला बोला, फिर कांग्रेस की यूपी चीफ आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी पोस्टर के पीछे गंदा खेल का आरोप लगाया. इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस की चुटकी ले ली. उन्होंने कहा कि मैं होता तो कांग्रेस को 25 से एक भी ज्यादा सीट नहीं देता है. वहीं, भाजपा ने कांग्रेस और अखिलेश के हमले पर पलटवार किया है. भाजपा ने अपने पोस्ट में लिखा है- सपा-कांग्रेस को एक-दूसरे पर ही भरोसा नहीं
कांग्रेस और सपा के बीच चल रही सीट बंटवारे की चर्चाओं पर तंज कसते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा ‘यदि सीटें बांटने का जिम्मा उनके पास होता, तो वे कांग्रेस को 25 से ज्यादा सीटें बिल्कुल नहीं देते. उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, “हमने बोल दिया, अब इससे बना पाओ तो बना लो.’ उनके इस बयान ने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है.
पोस्टर वॉर प
र अखिलेश और आराधना मिश्रा का पलटवार
अमेठी और लखनऊ में लगे इन ‘नकली और अज्ञात’ पोस्टरों को लेकर सियासत गरमाई हुई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन से घबराई बीजेपी म्युनिसिपल अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे फर्जी पोस्टर लगवा रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि पीडीए (PDA) की सरकार आने पर इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों का हिसाब किया जाएगा.
वहीं, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पलटवार करते हुए लिखा कि पोस्टरों के पीछे छिपकर बचपना करने वाले लोग ‘INDIA’ गठबंधन की ताकत से घबराए हुए हैं. कांग्रेस प्रवಕ್ತओं का भी यह कहना है कि यह पोस्टर पार्टी का अधिकृत नहीं है और सीट शेयरिंग पर बातचीत बेहद सकारात्मक रूप से चल रही है.
बीजेपी और अन्य दलों ने घेरा
दूसरी ओर, सत्ताधारी दल बीजेपी और एनडीए के अन्य घटक दल इस विवाद पर लगातार चुटकी ले रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता एस.एन. सिंह ने कहा कि न तो कांग्रेस को सपा पर भरोसा है और न ही सपा को कांग्रेस पर. जब दोनों दलों में आपसी विश्वास ही नहीं है, तो जनता उन पर कैसे भरोसा करे. सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब वह पुरानी पार्टी नहीं रही, वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कमजोर करने के मिशन में जुटी है.