‘मुझ पर हमला क्यों हुआ?’ टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग मामले में नहीं दिया कोई बयान, प्रवक्ता ने दावों को बताया झूठा

‘मुझ पर हमला क्यों हुआ?’ टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग मामले में नहीं दिया कोई बयान, प्रवक्ता ने दावों को बताया झूठा


Last Updated:

मुंबई के जुहू इलाके में अपनी कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े बयानों पर उनकी टीम का बड़ा स्पष्टीकरण आया है. प्रवक्ता ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि टाइगर ने हमले की वजहों पर सवाल उठाए हैं. टाइगर श्रॉफ की टीम ने क्राइम ब्रांच में बयान देने वाले इन तमाम दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा करार दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टाइगर श्रॉफ पर केस में पुलिस की चल रही जांच. (फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff)

नई दिल्ली. मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ चर्चा में बने हुए हैं. उन पर 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ था.,हालांकि वह बाल-बाल बच गए. अब टाइगर श्रॉफ के प्रवक्ता ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि फायरिंग की घटना को लेकर टाइगर श्रॉफ ने सवाल उठाया कि उन्हें ही क्यों निशाना बनाया गया. यह सफाई तब सामने आई, जब कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि टाइगर ने मुंबई क्राइम ब्रांच में अपना बयान दर्ज कराया है. कुछ खबरों में तो यह भी दावा किया गया था कि एक्टर इस घटना से काफी डरे हुए हैं.

अब प्रवक्ता ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने टाइगर श्रॉफ के बयान देने वाले दावों सिरे से खारिज कर दिया है. प्रवक्ता ने साफ किया है कि एक्टर ने ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर की टीम ने एक्टर से जोड़ी जा रही इन बातों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि ऐसी कोई बातचीत या बयानबाजी कभी हुई ही नहीं. प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘यह खबर पूरी तरह से झूठी है. टाइगर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और ना ही ऐसी कोई बात हुई है.’

टाइगर श्रॉफ की टीम ने बयान को बताई सच्चाई

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फायरिंग की घटना के बाद टाइगर सदमे में हैं और उन्होंने यह सवाल किया था कि आखिर उन्हें ही क्यों निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि टाइगर ने कहा था, ‘मुझ पर जानलेवा हमला कौन और क्यों करना चाहेगा? मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है… तो फिर मुझ पर हमला क्यों हुआ?’. लेकिन अब टाइगर की टीम ने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है.

टाइगर श्रॉफ पर हुआ था जानलेवा हमला

टाइगर श्रॉफ पर हमला 18 अक्टूबर 2026 की शाम को मुंबई के पॉश इलाके जुहू में हुई थी. बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं. इस जानलेवा हमले में टाइगर तो बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और राह से गुजर रहे एक शख्स को गोलियां लगने से चोटें आईं. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप जारी करके ली थी. फिलहाल मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरी वारदात की तफ्तीश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है.

आरोपियों में 22 साल का प्रांजल ठाकरान भी शामिल

इस मामले में पुलिस अब तक 11 लोगों को हिरासत में ले चुकी है और गिरफ्तारी भी की है. गिरफ्तार आरोपियों में 22 साल का प्रांजल ठाकरान भी शामिल है, जिसे इंदौर से दबोचा गया. आरोप है कि प्रांजल ने शूटर्स और मास्टरमाइंड अनिल पंडित के बीच कड़ी का काम किया था. जांच में यह बात भी सामने आई है कि पूरी साजिश के दौरान आरोपी आपस में एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए बातचीत कर रहे थे.



Source link