‘हम नए लोगों का ऑडिशन नहीं लेते’, आयुष्मान खुराना को जब करण जौहर ने किया नजरअंदाज, फोन पर मिला था ऐसा जवाब


Last Updated:

आयुष्मान खुराना ने लीक से हटकर फिल्मों से भले ही बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया हो, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी शुरुआती राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी. एक दौर ऐसा भी था जब काम की तलाश कर रहे आयुष्मान को करण जौहर से मिलने के बाद निराशा हाथ लगी थी. उन्होंने एक बार ‘कॉफी विद करण’ में अपने स्ट्रगल के दिनों का यह किस्सा शेयर किया था, जब करण जौहर ने उन्हें इग्नोर कर दिया गया था.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

आयुष्मान खुराना को जब करण जौहर ने किया नजरअंदाज, फोन पर मिला था ऐसा जवाबZoom

आयुष्मान खुराना ने करण जौहर के शो में बताया था किस्सा. (फोटो साभार: IMDb/Instagram@karanjohar)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लीक हटकर फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है. मगर उनका शुरुआती दौर संघर्षों से भरा रहा. स्ट्रगल के दिनों में करण जौहर ने भी उन्हें इग्नोर कर दिया था. इस दौरान का वाकया आयुष्मान खुराना ने मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में शेयर किया था. एक्टर ने करण जौहर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि कैसे संघर्ष के दिनों में उन्होंने काम मांगने की कोशिश की थी.

यह दिलचस्प है कि करण जौहर उन पहले सेलिब्रिटी में से एक थे, जिनका इंटरव्यू लेने का मौका आयुष्मान खुराना को मिला था. रेडियो जॉकी (आरजे) के तौर पर अपने शुरुआती दिनों में आयुष्मान खुराना 2007 में एक अवॉर्ड शो में थे, जब वह ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के मेकर करण जौहर से मिले थे और उनका नंबर भी मांगा था.

करण जौहर को फोन करने पर मिला था क्या जवाब?

शो के दौरान हुई घटना के बारे में बताते हुए ‘बधाई हो’ फेम एक्टर ने बताया था, ‘मैंने कहा कि क्या मुझे आपका नंबर मिल सकता है? मैं एक एक्टर बनना चाहता हूं. आपने मुझे एक लैंडलाइन नंबर दिया. अगली सुबह, जब मैंने उस नंबर पर कॉल किया और करण जौहर से बात करने के लिए कहा, तो दूसरी लाइन पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि हम बाहरी और नए लोगों का ऑडिशन नहीं लेते या कुछ ऐसा ही.’

करण जौहर ने आयुष्मान खुराना को दिया था सही नंबर

इसी बीच करण जौहर ने जवाब दिया था, ‘मैंने आपको सही नंबर दिया था. यह मेरी तरफ से बहुत अच्छा था. मुझे लगा होगा कि आपमें पोटेंशियल है.’ हालांकि आयुष्मान खुराना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस पूरी कोशिश का मकसद फिल्ममेकर तक पहुंचना था, जो नहीं हुआ.

एक्टर बनने से पहले रेडियो जॉकी थे आयुष्मान खुराना

इसके बाद करण जौहर ने आयुष्मान खुराना से पूछा कि उन्होंने यह कहानी पहले क्यों नहीं बताई. इस पर आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्हें जो कहना था, उसका ध्यान रखना था. उन्होंने कहा, ‘जब मैं एक रेडियो जॉकी था तो मैं पूरी तरह से खुद जैसा था और जो कुछ भी मेरे मन में था, उसे खुलकर कह सकता था.’

सिनेमाघरों में लगी है आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’

वर्कफ्रंट की बात करें तो खुराना हाल ही में कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘उड़ता तीर’ में सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए हैं. आकाश कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शक इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं.



Source link