सिंगर शिल्पा राव के सपोर्ट में उतरा AICWA, आयोजकों को दी सख्त चेतावनी, बोली- आर्टिस्ट की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

सिंगर शिल्पा राव के सपोर्ट में उतरा AICWA, आयोजकों को दी सख्त चेतावनी, बोली- आर्टिस्ट की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं


सिंगर दिलेर मेहंदी के बाद बॉलीवुड में कई हिट गाने दे चुकीं सिंगर शिल्पा राव ने सोशल मीडिया पर एक कार्यक्रम में हुए बुरे बर्ताव के बारे में बताया. कैसे उनका कार्यक्रम अचानक रोके जाने और उनका माइक्रोफोन बंद कर दिए जाने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. अब इस घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने रिएक्ट किया है. उन्होंने सिंगर के साथ हुए अपमानजनक बर्ताव की निंदा की और कहा कि ये सब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

‘चलेया’, ‘तेरे हवाले’ और ‘बेशरम रंग’ जैसे गानों के लिए मशहूर शिल्पा राव के साथ हुई घटना पर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने रविवार को एक्स पर रिएक्ट करते हुए पोस्ट किया. फिल्म वर्कर्स के लिए काम करने वाली बॉडी ने कहा कि वह इस बर्ताव की कड़ी निंदा करते हैं. शो के बीच ऐसे एक परफॉर्मिंग आर्टिस्ट का माइक बंद करना, साउंड काट देना और लाइट बंद कर दूसरे को स्टेज देना अपमानजनक है. ये बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं.



Source link