Last Updated:
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण 2 पोस्टपोन हो सकती है. इसी बात का फायदा उठाते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने स्पिरिट की रिलीज डेट को फिक्स किया और दिवाली 2027 को बुक किया. चलिए पूरा मामला बताते हैं.
2026 की दिवाली छोड़िए, बॉक्स ऑफिस के लिहाज से अगले साल की दिवाली भी हाउसफुल हो चुकी है.हाल में ही संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आने वाली चर्चित फिल्म स्पिरिट की रिलीड डेट का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि प्रभास के लीड रोल वाली फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. उनसे पहले नमित मल्होत्रा पहली ही ऐलान कर चुके थे कि रामायण का पहला भाग इस दिवाली और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा.
अब एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि दिवाली को फिक्स करवाने में संदीप रेड्डी वांगा की मदद किसी और ने नहीं बल्कि एनिमल के हीरो रणबीर कपूर ने ही की है. संदीप और रणबीर दोनों ने ही एनिमल में साथ काम किया है और ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों दिवाली पर आमने-सामने भिड़ने के लिए तैयार हो गए? इसके पीछे ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण पार्ट 2 पोस्टपोन हो सकती है. ऐसा अभी तक मेकर्स ने तो कोई जानकारी शेयर नहीं की है. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मगर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण का सीक्वल अगले साल दिवाली तक रिलीज नहीं हो पाएगा और आखिर में मेकर्स इसकी पोस्टपोन की घोषणा कर सकते हैं. अब इतनी अंदर की बात रणबीर कपूर जानते थे और इसी बात का फायदा संदीप रेड्डी वांगा को हुआ है. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी इंडस्ट्री के जय-वीरू की तरह हैं. एक्टर अच्छे से जानते हैं रामायण 2 में देरी हो सकती है. जब रणबीर को ऑफिशियली देरी के बारे में बताया गया तो उन्होंने तुरंत अपने बेस्ट फ्रेंड संदीप को फोन करके ये जानकारी दी. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा ने दिवाली 2027 को प्रभास की स्पिरिट के लिए बुक किया. सोर्स तो ये भी दावा करते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा, रणबीर कपूर के शुक्रगुजार हैं. उनकी वजह से ही वह स्पिरिट को दिवाली 2027 के लिए शेड्यूल कर पाए हैं. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
अब संदीप रेड्डी वांगा के फैसले से टी सीरीज के कर्ता-धर्ता भूषण कुमार भी सहमत थे और दोनों ने ही स्पिरिट को दिवाली 2027 के लिए रेडी किया. बता दें इस खबर की कोई ऑफिशियल जानकारी या बयान अबतक सामने नहीं आया है. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
रामायण की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. ऐसे में वह पूरी तरह से फिल्म के प्रचार-प्रचार में लगे हुए हैं. ये एक मेगा बजट फिल्म है और उनके करियर के लिए ये एक अहम फिल्म है. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)
चार दिन पहले ही ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने प्रभास का नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की. फिल्म 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसमें तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे. (Insta/Sandeep Reddy Vanga)