जयपुर में खेला गया अनूठा क्रिकेट मैच, ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर चुके खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया दम

जयपुर में खेला गया अनूठा क्रिकेट मैच, ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर चुके खिलाड़ियों ने मैदान पर दिखाया दम


Last Updated:

जयपुर के गणपति नगर रेलवे ग्राउंड में इन दिनों कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने देखने वालों का दिल जीत लिया. रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 और ट्रांसप्लांट एथलीट्स ऑफ राजस्थान की ओर से यहां चैंपियंस ऑफ लाइफ क्रिकेट 2026 का आयोजन किया गया. इस अनूठे मैच में किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट करा चुके वे खिलाड़ी मैदान पर उतरे. जिन्होंने गंभीर बीमारियों को मात देकर एक नई जिंदगी हासिल की है. इन खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से कमाल दिखाते हुए यह साबित कर दिया कि अंग प्रत्यारोपण के बाद भी इंसान एक बेहद आम जिंदगी जी सकता है.

Zoom

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट करा चुके खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर ऐसा दमखम दिखाया, जिसने लोगों को जिंदगी के प्रति नया नजरिया दिया. गणपति नगर रेलवे ग्राउंड में ‘चैंपियंस ऑफ लाइफ क्रिकेट 2026’ का आयोजन किया गया. इसमें अंगदान करने वालों और ऑर्गन ट्रांसप्लांट करा चुके खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के सहयोग से आयोजित इस मुकाबले में किडनी, लिवर और हार्ट ट्रांसप्लांट करा चुके खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाई. बीमारी से उबरकर क्रिकेट खेलने उतरे इन खिलाड़ियों ने साबित किया कि अंग प्रत्यारोपण के बाद भी सामान्य और सक्रिय जिंदगी जी जा सकती है.

क्रिकेट के जरिए दिया अंगदान का संदेश

इस आयोजन का मकसद सिर्फ क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करना था. खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद के जरिए उन पुरानी धारणाओं को चुनौती दी. जिनके मुताबिक ऑर्गन ट्रांसप्लांट के बाद व्यक्ति सामान्य गतिविधियां नहीं कर सकता.

आयोजकों ने अंगदान को किसी जरूरतमंद को जिंदगी का अनमोल तोहफा देने का जरिया बताया. खिलाड़ियों के हौसले और मैदान पर उनके प्रदर्शन ने लोगों को अंगदान के महत्व का संदेश दिया.

बीमारी से उबरकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

ट्रांसप्लांट एथलीट्स ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित इस मुकाबले में खिलाड़ियों के हौसले, इंसानियत और उम्मीद का अनूठा संगम देखने को मिला. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया. इस आयोजन ने दिखाया कि अंग प्रत्यारोपण के बाद भी जिंदगी रुकती नहीं, बल्कि नए हौसले के साथ आगे बढ़ सकती है.

क्रिकेट के इस अनोखे मुकाबले के जरिए आयोजकों ने लोगों से अंगदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में आगे आने की अपील की.



Source link