एडवांस बुकिंग के बीच ‘रामायण’ का दिखा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज करेगी मंत्रमुग्ध, 1 घंटे में हैं लाखों व्यूज

एडवांस बुकिंग के बीच ‘रामायण’ का दिखा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज करेगी मंत्रमुग्ध, 1 घंटे में हैं लाखों व्यूज


Last Updated:

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को लेकर देश ही नहीं विदेशों में भी काफी बज है. दशहरा के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई और दिवाली से पहले फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘रामायण’ की रिलीज से 10 दिन पहले फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हो गया है.

Zoom

रामायण का नया गाना रिलीज होते ही छा गया है.

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज है. दिवाली के शुभ मौके पर फिल्म थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. 20 अक्टूबर को दशहरा के अवसर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन से देश और विदेश में इस महाकाव्य को शानदार रिस्पांस मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ की धूम दिख रही है. इस बीच मेकर्स ने नया गाना रिलीज कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

‘रामायण’ की रिलीज से 10 दिन पहले मेकर्स ने नया गाना रिलीज कर दिया है. नितेश तिवारी की रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ को रिलीज के साथ ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. रिलीज के कुछ घंटे में इस गाने को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. इस भक्ति गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया है.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज बिखेर रही जादू

अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं. इसको आवाज श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने दी है. इस गीत को एआर रहमान ने कंपोज किया है. इस खबर को लिखने के दौरान इस गाने पर 3.6 लाख व्यूज आ चुके हैं. फिल्म की रिलीज से 11 दिन पहले इस गाने को जारी कर मेकर्स ने ऑडियंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है.

11 दिन बाद रिलीज होगी ‘रामायण’

‘रामायण’ के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है. इसको नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में दिखने वाले हैं. वहीं रवि दुबे ने लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह ने सूर्पणखा का रोल अदा किया है. सितारों से सजी फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होगी और अमेरिका में 4 नवंबर को इसका प्रीमियर होने वाला है.

हैदराबाद में आयोजित ‘रामायण’ के प्री-रिलीज इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया था कि वो रामायण का पूरा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं. वो श्रीराम के इस सफर को सिर्फ दो फिल्में बनाकर खत्म नहीं करना चाहते हैं. वो रामायण के गेम्स भी बनाना चाहते हैं. वो रामायण को डीसी और मार्वल यूनिवर्स के लेवल पर बनाना चाहते हैं.



Source link