अनंत सिंह का कांग्रेस में स्वागत, अजीत शर्मा बोले- खरगे जी भी आए हुए हैं जाकर मिल लीजिये

अनंत सिंह का कांग्रेस में स्वागत, अजीत शर्मा बोले- खरगे जी भी आए हुए हैं जाकर मिल लीजिये


Last Updated:

Anant Singh News : बिहार में जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर कांग्रेस ने बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजीत शर्मा ने कहा कि अगर अनंत सिंह कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी दलों और व्यक्तियों का स्वागत करती है. हालांकि, अनंत सिंह की पार्टी में एंट्री पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी करेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने अनंत सिंह को कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है.

पटना. बिहार में जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर अब कांग्रेस की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. बिहार कांग्रेस के सीनियर लीडर अजीत शर्मा ने अनंत सिंह के कांग्रेस में आने की संभावना पर उनका स्वागत करने की बात कही है. अजीत शर्मा ने कहा कि अगर अनंत सिंह कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत है. कांग्रेस सभी दलों और व्यक्तियों का स्वागत करती है.

अजीत शर्मा ने कहा कि अनंत सिंह अगर कांग्रेस में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा. हालांकि, उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ही निर्णय लेंगे.

पटना पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, अनंत सिंह पर क्या होगा फैसला?

कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजीत शर्मा ने बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे भी आज पटना पहुंचे हैं. अनंत सिंह उनसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं. हालांकि, उन्होंने अनंत सिंह की खरगे से मुलाकात होने की पुष्टि नहीं की. उन्होंने स्पष्ट किया कि अनंत सिंह को कांग्रेस में शामिल करने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही होगा.

अनंत सिंह के निष्कासन को बताया जेडीयू का आंतरिक मामला

अजीत शर्मा ने अनंत सिंह पर जेडीयू की ओर से की गई कार्रवाई को पार्टी का आंतरिक मामला बताया. उन्होंने कहा कि जेडीयू ने अनंत सिंह को निष्कासित करने का फैसला लिया है, यह उसी पार्टी का मामला है. कांग्रेस की ओर से फिलहाल अनंत सिंह के पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है.

गौरतलब है कि जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह लगातार पार्टी नेतृत्व पर हमलावर हैं. उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की बात भी कही है. ऐसे में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजीत शर्मा का यह बयान बिहार की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे सकता है. हालांकि, अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, इस पर अंतिम तस्वीर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले के बाद ही साफ होगी.



Source link