Winter Gardning : न गुड़हल, न बोगनवेलिया…सर्दियों में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, ठंड बढ़ते ही सूख जाएंगे

Winter Gardning : न गुड़हल, न बोगनवेलिया…सर्दियों में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, ठंड बढ़ते ही सूख जाएंगे


Last Updated:

Winter gardning tips : सर्दियां दस्तक दे रही हैं. अगर आप गार्डनिंग करते हैं तो यह जानना जरूरी है कि कुछ पौधों के लिए ठंड घातक होती है. सर्दियों में नए पौधे लगाने से पहले उनकी धूप और तापमान से जुड़ी जरूरतों को समझना जरूरी है. लोकल 18 से ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर बताते हैं कि कुछ पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए तेज धूप और गर्म मौसम की जरूरत होती है. ठंड बढ़ने पर इन पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. गुड़हल, बोगनवेलिया, सदाबहार और क्रोटन जैसे कुछ पौधों को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप और गर्म तापमान की जरूरत होती है. गुड़हल और बोगनवेलिया जैसे पौधे ज्यादा ठंड में कमजोर पड़ने लगते हैं.

ऋषिकेश (Winter Gardning Tips). सर्दियों में मौसम बदलने के साथ जहां कुछ पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है, कुछ पौधे ठंड और कम धूप के कारण मुरझाने लगते हैं. ऐसे में सर्दियों में पौधे लगाने से पहले उनकी धूप और तापमान से जुड़ी जरूरतों को समझना जरूरी है. अगर आप अपने घर की बालकनी या बगीचे में नए पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि कौन से पौधे सर्दियों का मौसम सहन नहीं कर पाते. लोकल 18 से ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर बताते हैं कि कुछ पौधों को अच्छी तरह बढ़ने के लिए तेज धूप और गर्म मौसम की जरूरत होती है. ऐसे पौधे ठंड के मौसम में ठीक से नहीं बढ़ पाते, क्योंकि सर्दियों में तापमान कम हो जाता है और धूप भी पहले के मुकाबले कम मिलती है. ठंड बढ़ने पर इन पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है. कई बार ज्यादा ठंड पढ़ने से पौधे सूखने भी लगते हैं, इसलिए ऐसे पौधों को सर्दियों में लगाने से बचना चाहिए, जिन्हें बढ़ने के लिए ज्यादा धूप और गर्म तापमान की जरूरत होती है.

राम सागर कहते हैं कि गुड़हल, बोगनवेलिया, सदाबहार और क्रोटन जैसे कुछ पौधों को अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप और गर्म तापमान की जरूरत होती है. सर्दियों में तापमान गिरने और ठंडी हवाएं चलने से इन पौधों की बढ़त पर असर पड़ता है. खासकर गुड़हल और बोगनवेलिया जैसे पौधे ज्यादा ठंड में कमजोर पड़ने लगते हैं. क्रोटन की पत्तियां भी ठंड के कारण खराब हो जाती हैं. ऐसे में अगर इन पौधों को खुले में रखा जाए जहां सीधी ठंडी हवा लगती हो, तो इनके मुरझाने का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए सर्दियों में इन पौधों को नहीं लगाना चाहिए.

झुलस जाएंगी पत्तियां

राम सागर के मुताबिक, रात के समय पड़ने वाला पाला भी इन पौधों को नुकसान पहंचा सकता है. पाले के कारण पत्तियों पर बर्फ जैसी पतली परत जम जाती है. इससे पत्तियां झुलसने लगती हैं और पौधे की कोमल टहनियां भी खराब हो जाती हैं. ज्यादा ठंड पड़ने पर पौधे की ग्रोथ रुक जाती है और वह धीरे-धीरे सूखने लगते है.



Source link