NTA Official Helpline Numbers for Exams: अब सिर्फ एक कॉल पर दूर होगी हर परेशानी, तुरंत नोट कर लें NTA का 24 घंटे वाला टोल-फ्री नंबर

NTA Official Helpline Numbers for Exams: अब सिर्फ एक कॉल पर दूर होगी हर परेशानी, तुरंत नोट कर लें NTA का 24 घंटे वाला टोल-फ्री नंबर


Last Updated:

NTA Official Helpline Numbers for Exams: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े किसी भी सवाल या समस्या के लिए ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं. अब स्टूडेंट्स 24×7 टोल-फ्री नंबर पर मदद ले सकते हैं. अगर आप एनटीए की किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये नंबर नोट कर लीजिए. साथ ही जानिए फ्रॉड से बचने के कुछ खास टिप्स.

Zoom

NTA Official Helpline Numbers: एनटीए ने स्टूडेंट्स की परेशानी दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं

नई दिल्ली (NTA Helpline Numbers). प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते समय मन में अनगिनत सवाल और कन्फ्यूजन होना आम है. कभी फॉर्म भरते समय गलती हो जाती है तो कभी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आती है. कई बार एग्जाम डेट्स को लेकर भी असमंजस रहता है. ऐसे में स्टूडेंट्स इंटरनेट पर इधर-उधर भटकते हैं और फर्जी वेबसाइट्स या फ्रॉड के चक्कर में फंस जाते हैं. यही परेशानी दूर करने और सही समय पर सटीक जानकारी देने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ नंबर्स जारी किए हैं.

स्टूडेंट्स की मदद के लिए एनटीए ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर खास हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए हैं. एजेंसी ने साफ किया है कि अब स्टूडेंट्स को किसी भी परीक्षा संबंधी समस्या के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. वे सीधे इन्हीं नंबरों पर कॉल करके मदद ले सकते हैं. इसके साथ ही NTA ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बहुत जरूरी चेतावनी भी जारी की है, जिससे कोई ठगी का शिकार न बने. जानिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर्स और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी.

नोट कर लें एनटीए के हेल्पलाइन नंबर्स

परीक्षाओं को लेकर किसी भी तरह की पूछताछ या सहायता के लिए NTA ने दो मुख्य नंबर जारी किए हैं. इन्हें अपने फोन में सेव कर लें:

  • 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-4747 – यह नंबर चौबीसों घंटे (24×7) काम करेगा. किसी भी समय जरूरत पड़ने पर स्टूडेंट या उनके अभिभावक संपर्क कर सकते हैं. (फिलहाल यह बीटा वर्जन और पायलट बेसिस पर शुरू किया गया है).
  • हेल्प डेस्क नंबर: 011-69227700 – यह नंबर सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (रविवार से शनिवार) एक्टिव रहेगा. इस पर परीक्षा से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी ले सकते हैं.
NTA Helpline Numbers: एनटीए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जरूरी अपडेट्स शेयर करता है

किन समस्याओं के लिए मदद ले सकते हैं?

स्टूडेंट्स इन नंबरों का इस्तेमाल नीचे लिखी परेशानियों के सॉल्यूशन के लिए कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने में आने वाली टेक्निकल दिक्कतें.
  • फीस पेमेंट फंस जाने या फेल होने की स्थिति में.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने या उसमें दी गई जानकारी में गलती होने पर.
  • परीक्षा केंद्र के पते या शिफ्ट की टाइमिंग को लेकर कोई भी कंफ्यूजन होने पर.

साइबर ठगों से सावधान: NTA की सख्त चेतावनी

अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के दिनों में कुछ जालसाज स्टूडेंट्स को फोन करके उनके मार्क्स बढ़ाने, पेपर लीक कराने या फॉर्म ठीक करने के नाम पर पैसे ठगने की कोशिश करते हैं. इससे निपटने के लिए NTA ने बहुत सख्त शब्दों में चेतावनी दी है:

  • कभी भी अपना पासवर्ड या OTP किसी के साथ शेयर न करें.
  • NTA का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कभी भी फोन कॉल पर पासवर्ड, बैंक डिटेल या ओटीपी नहीं मांगता है.

स्टूडेंट्स के लिए स्मार्ट टिप्स

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर ही करें भरोसा: किसी भी नोटिस या अपडेट के लिए हमेशा NTA की ऑफिशियल वेबसाइट (nta.ac.in) पर ही जाएं. सोशल मीडिया पर आने वाली हर अनवेरिफाइड खबर पर भरोसा न करें.
  • सेव रखें हेल्पलाइन नंबर: एग्जाम हॉल में जाने से ठीक पहले अगर कोई इमरजेंसी आती है तो ये नंबर आपके बहुत काम आ सकते हैं. इसलिए इन्हें अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में ‘NTA Support’ नाम से सेव करके रखें.



Source link