Karwachauth Vrat | Karwa Chauth Festival | Karwa Chauth Niyam

Karwachauth Vrat | Karwa Chauth Festival | Karwa Chauth Niyam


Last Updated:

Karwa Chauth Market : भीलवाड़ा में करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है. सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली, करवा, छलनी और शृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

भीलवाड़ा. करवा चौथ के त्योहार को लेकर भीलवाड़ा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. बाजारों में जगह-जगह रंग-बिरंगे सामान की दुकानें सजी हुई हैं. सुहागिन महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुट गई हैं और अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं. बाजारों में करवा चौथ से जुड़ी पूजा की थाली, करवा, छलनी, चूड़ियां, बिंदी और सोलह शृंगार की सामग्री की अच्छी मांग देखने को मिल रही है.

महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रही हैं. वहीं, दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन और वैरायटी का सामान सजा रखा है. त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है. दुकानों पर महिलाएं करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामान के साथ-साथ शृंगार की वस्तुएं भी खरीद रही हैं. बाजारों में सजी रंग-बिरंगी चूड़ियां, बिंदियां और सजावटी सामान महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं.

पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दौरान वे न तो कुछ खाती हैं और न ही कुछ पीती हैं. पूरे दिन भूखी-प्यासी रहने के बाद शाम को महिलाएं सोलह शृंगार करके सजती-संवरती हैं और पूजा करती हैं.

बाजार में कई तरह के डिजाइनिंग करवे और थालियां
भीलवाड़ा शहर के आजाद चौक मार्केट में दुकान लगाने वाली महिला गायत्री देवी ने बताया कि करवा चौथ को लेकर बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है. इस बार महिलाओं के लिए विशेष रूप से कई तरह के आइटम आए हैं. इनमें से कुछ सामान दूसरे बड़े जिलों से आता है, जबकि कुछ चीजें वे खुद अपने घर पर बनाती हैं. इन सामग्रियों के बिना करवा चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है.

पहले मिट्टी का चलन था, अब थालियों का चलन
गायत्री देवी ने बताया कि पहले मिट्टी के करवे का चलन था, लेकिन अब डिजाइनिंग करवे और थालियां भी खूब पसंद की जा रही हैं. इसके साथ ही महिलाओं के लिए अलग-अलग तरह की छलनी भी उपलब्ध हैं. इनकी कीमत 30 से 160 रुपये तक है. इस बार करवा चौथ किट भी बाजार में आई है, जिसमें पूजा से लेकर शृंगार तक का जरूरी सामान उपलब्ध है. ऐसे में महिलाओं को अलग-अलग चीजें खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.



Source link