Gangster Neeraj Faridpuriya Arrested: हिमांशु भाऊ के बाद अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, अमेरिका का डबल एक्शन

Gangster Neeraj Faridpuriya Arrested: हिमांशु भाऊ के बाद अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, अमेरिका का डबल एक्शन


होमदुनियाअमेरिका

हिमांशु भाऊ के बाद अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अरेस्ट, अमेरिका का एक्शन

Last Updated:

Gangster Neeraj Faridpuriya Arrested: अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के बाद नीरज फरीदपुरिया को भी लास वेगास में गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में हरियाणा STF के इनपुट की अहम भूमिका बताई जा रही है. नीरज फरीदपुरिया हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में आरोपी रहा है. अब भारतीय एजेंसियों की नजर दोनों आरोपियों को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया पर है.

Zoom

हिमांशु भाऊ के साथ कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में पकड़ा गया. (एआई की मदद से बनी तस्वीर)

Gangster Neeraj Faridpuriya Arrested: अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हुआ है. भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अरेस्ट हो गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया है. इसके बाद अमेरिका ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. अब गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका ने गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को लास वेगास में एफबीआई ने अरेस्ट किया है.

दरअसल, अमेरिका में पहले हिमांशु भाऊ को अरेस्ट किया गया. उसके तुरंत बाद ही नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका के लास वेगास में पकड़ा गया. इस कार्रवाई में हरियाणा STF के इनपुट की अहम भूमिका बताई जा रही है. लगातार दो गैंगस्टरों की एक साथ लास वेगास से गिरफ्तारी की खबर से विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यहां बताना जरूरी है कि गैंगस्टर नीरज भी हरियाणा पुलिस का मोस्ट वांटेड था.

नीरज फरीदपुरिया पर क्या आरोप?

नीरज फरीदपुरिया पर रंगदारी, मारपीट, अवैध वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरीदपुरिया का नाम कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के मामले में भी सामने आया था. एनआईए उसके घर पर छापेमारी भी कर चुकी है. नीरज फरीदपुरिया 2012 में हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद था. उसे 2015 में उम्र कैद हुई. हालांकि उसे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में जमानत दे दी. उसके बाद नीरज विदेश भाग गया था.

हिमांशु भाऊ के साथ कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में पकड़ा गया

नीरज फरीदपुरिया का नाम हरियाणा में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है. विदेश में उसकी गिरफ्तारी को भारत में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है. अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर रहेगी कि उसे भारत लाने के लिए क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं.

हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी के बाद दूसरी बड़ी खबर

इससे पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी. अमेरिका के लास वेगास में ही उसे भी गिरफ्तार किया गया. यह कार्रवाई भी हरियाणा एसटीएफ के इनपुट के आधार पर हुई. अमेरिकी एजेंसी ICE की मदद से हिमांशु भाऊ को गिरफ्तार किया गया. हिमांशु भाऊ को भारत डिपोर्ट कराने के लिए हरियाणा STF केंद्रीय एजेंसियों के साथ USA के संपर्क में है

बता दें कि अमेरिका में ICE के तहत काम करने वाली ERO डिवीजन इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन के मामलों में हिरासत और देश से निष्कासन की कार्रवाई करती है.



Source link