Last Updated:
Bihar STET 2026 Exam Guidelines: बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा कल यानी 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. अगर आप भी बिहार एसटीईटी परीक्षा देने वाले हैं तो जूते-मोजे, मेहंदी और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़ी नई गाइडलाइंस जरूर जान लें. बोर्ड ने 4 नवंबर के पेपर की तारीख में भी बदलाव किया है. बिहार एसटीईटी परीक्षा केंद्र जाने से पहले पढ़ें हर जरूरी अपडेट.
Bihar STET 2026 Exam Guidelines: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं
नई दिल्ली (Bihar STET 2026 Exam Guidelines). बिहार में माध्यमिक शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है. कल यानी 25 अक्टूबर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 शुरू होगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 21 नवंबर तक होगी. बिहार एसटीईटी का 4 नवंबर को होने वाला पेपर अब 21 नवंबर को लिया जाएगा. बोर्ड ने कल ही इसकी जानकारी दी है.
बिहार एसटीईटी ड्रेस कोड और गाइडलाइंस: जूते-मोजे और मेहंदी पर रोक
इस बार बिहार STET परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखना होगा. बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्र के अंदर जूते-मोजे पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों को चप्पल या स्लिपर पहनकर ही सेंटर पर पहुंचना होगा. इसके अलावा, महिला अभ्यर्थियों के लिए भी खास हिदायत जारी की गई है कि वे हाथों में मेहंदी, नेल पॉलिश या किसी भी तरह का रंग या टैटू न लगाएं. इससे बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फिंगरप्रिंट थंब इंप्रेशन लेते समय कोई समस्या नहीं होगी.
4 नवंबर को नहीं होगी बिहार एसटीईटी परीक्षा
अगर आपकी परीक्षा 4 नवंबर को होनी थी तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस दिन का पेपर स्थगित कर दिया गया है. बोर्ड ने 4 नवंबर वाली परीक्षा को अब 21 नवंबर को कराने का फैसला किया है. इसके अलावा 25 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर के बीच की बाकी सभी परीक्षाओं का शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा. उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसलिए अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से देख लें और बदली हुई तारीख के हिसाब से ही ट्रैवल प्लान बनाएं.
दो पालियों में होगा टेस्ट: रिपोर्टिंग टाइम का रखें ख्याल
ऑटोमेटेड सीट अलॉटमेंट और हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले से खत्म होने के 30 मिनट बाद तक की हर एक्टिविटी का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा.