Big B Family WhatsApp Group: ऐश्वर्या- अमिताभ व्हाट्सएप पर रहते हैं इनएक्टिव, जया बच्चन शेयर करती हैं ऐसी वीडियो

Big B Family WhatsApp Group: ऐश्वर्या- अमिताभ व्हाट्सएप पर रहते हैं इनएक्टिव, जया बच्चन शेयर करती हैं ऐसी वीडियो


Last Updated:

Amitabh Bachchan Family Secrets: बच्चन परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर अभिषेक और श्वेता बच्चन ने मजेदार खुलासे किए थे. उन्होंने बताया था कि ग्रुप में जया बच्चन सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं, जबकि अमिताभ बच्चन को मैसेज पढ़वाने के लिए अलग से एसएमएस भेजना पड़ता है .

Zoom

बच्चन फैमिली का व्हाट्सएप सीक्रेट

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भले ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हों, लेकिन अपने फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप पर वे बहुत कम एक्टिव रहते हैं. बिग बी को व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़वाने के लिए घर वालों को पहले एक अलग से एसएमएस भेजना पड़ता है. वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन इस ग्रुप में सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और रोज सुबह इमोशनल वीडियो भेजती हैं.

इस मजेदार फैमिली सीक्रेट का खुलासा अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के एक पुराने एपिसोड में किया था .

 अमिताभ को भेजना पड़ता है मैसेज

शो के दौरान अभिषेक और श्वेता ने बताया कि उनकी मां जया बच्चन व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं. वे रोज सुबह ग्रुप में गुड मॉर्निंग और इमोशनल वीडियो भेजती हैं. दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन एक्स और ब्लॉग पर तो खूब लिखते हैं, लेकिन व्हाट्सएप बहुत कम इस्तेमाल करते हैं. अभिषेक ने बताया कि पिता को व्हाट्सएप मैसेज पढ़ाने के लिए पहले अलग से एक नॉर्मल एसएमएस भेजना पड़ता है .

ऐश्वर्या भी रहती हैं इनएक्टिव 

अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या राय भी व्हाट्सएप पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं. वे किसी के कॉल या मैसेज का रिप्लाई देने में काफी टाइम लगाती हैं. अभिषेक ने फैमिली ग्रुप के एक खास नियम का भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब भी कोई मेंबर फ्लाइट में बैठता है या लैंड करता है, तो उसे ग्रुप में मैसेज करना पड़ता है. एक बार जया बच्चन घर पहुंच चुकी थीं, लेकिन अमिताभ बच्चन ने बाद में मैसेज देखकर लिखा कि आपकी यात्रा सुरक्षित हो .

किससे ज्यादा डरते हैं अभिषेक बच्चन

शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने अभिषेक से एक तीखा सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि वे अपनी पत्नी ऐश्वर्या से ज्यादा डरते हैं या मां जया बच्चन से. अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया कि वे अपनी मां से ज्यादा डरते हैं. इस पर श्वेता ने बीच में टोकते हुए कहा कि यह पत्नी से डरते हैं. श्वेता की बात सुनकर अभिषेक ने कहा कि यह मेरा रैपिड फायर है इसलिए तुम चुप रहो .



Source link