1 लीटर डीजल में 1 बीघा जुताई, ₹2.40 लाख का छोटा ट्रैक्टर बड़े-बड़े काम में माहिर, मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

1 लीटर डीजल में 1 बीघा जुताई, ₹2.40 लाख का छोटा ट्रैक्टर बड़े-बड़े काम में माहिर, मिलते हैं ये धांसू फीचर्स


होमताजा खबरकृषि

छोटा ट्रैक्टर बड़े काम! ₹2.40 लाख में 18 HP की ताकत, मिलते हैं ये धांसू फीचर्स

Last Updated:

Mini Tractor Launched In Muzaffarpur: किसानों के लिए बाजार में एक मिनी ट्रैक्टर काफी चर्चा में है. मुजफ्फरपुर के बाजार में 2.40 लाख रुपये की कीमत वाला 18 एचपी डीजल इंजन का मिनी ट्रैक्टर में कई खुबियां हैं. शिवम के मुताबिक मिनी ट्रैक्टर में हेडलाइट, बैटरी, ब्रेकिंग सिस्टम और स्पीड नियंत्रित करने के लिए थ्रॉटल जैसी सुविधाएं भी हैं. यह छोटे किसानों के लिए खेती और ढुलाई के काम में बेहद मददगार साबित होगा.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

Mini Tractor Launched In Muzaffarpur: खेती-किसानी में ट्रैक्टर की अहम भूमिका होती है. खेत की जुताई से लेकर कृषि उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने तक ट्रैक्टर किसानों के कई काम आसान बनाता है. बड़े ट्रैक्टर की कीमत 10 से 12 लाख रुपये या उससे अधिक होने के कारण छोटे और सीमांत किसानों के लिए इसे खरीदना आसान नहीं होता. ऐसे में मुजफ्फरपुर के बाजार में एक मिनी ट्रैक्टर किसानों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी कीमत करीब 2.40 लाख रुपये बताई जा रही है. कम कीमत में खेती के काम करने के उद्देश्य से इसे बाजार में पेश किया गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में शिवम से.

18 हॉर्स पावर और डीजन इंजन
दुकान संचालक शिवम के मुताबिक यह मिनी ट्रैक्टर 18 हॉर्स पावर (एचपी) के डीजल इंजन से चलता है. इसमें 4×4 ड्राइव सिस्टम दिया गया है. जिससे चारों पहियों को एक साथ शक्ति मिलती है. इसमें सेल्फ स्टार्ट और मैनुअल स्टार्ट, दोनों की सुविधा है. इसके अलावा, इसमें आगे के लिए चार और पीछे चलने के लिए तीन गियर सहित कुल सात गियर दिए गए हैं.

एक बीघा खेत की जुताई का दावा
शिवम बताते हैं कि इस मिनी ट्रैक्टर का इस्तेमाल खेत की जुताई, निराई-गुड़ाई और दूसरे कृषि कार्यों में किया जा सकता है. इसमें पांच लीटर की डीजल टंकी दी गई है. संचालक का दावा है कि एक लीटर डीजल में यह करीब एक बीघा खेत की जुताई कर सकता है. वास्तविक खपत खेत की मिट्टी, जुताई की गहराई और काम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी. इसमें ट्रॉली जोड़ने की सुविधा भी है. जिससे किसान खेत से उपज या अन्य सामान ढो सकते हैं. ट्रॉली ट्रैक्टर के साथ शामिल नहीं है, इसे अलग से खरीदना होगा. संचालक के अनुसार उपयुक्त ट्रॉली के साथ इसमें 10 से 12 क्विंटल तक सामान ढोने की क्षमता हो सकती है. वास्तविक क्षमता ट्रॉली, सड़क और भार की परिस्थितियों पर निर्भर करेगी.

छोटे किसानों के बजट को ध्यान में रखकर किया तैयार
मिनी ट्रैक्टर में हेडलाइट, बैटरी, ब्रेकिंग सिस्टम और स्पीड नियंत्रित करने के लिए थ्रॉटल जैसी सुविधाएं भी बताई गई हैं. इसके टायरों में बेहतर ग्रिप होने का दावा किया गया है, ताकि खेतों में काम करने के दौरान पकड़ बनी रहे. शिवम के मुताबिक इस मिनी ट्रैक्टर को खास तौर पर उन किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बड़े ट्रैक्टर पर लाखों रुपये खर्च नहीं कर सकते. करीब 2.40 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इसे छोटे किसानों के लिए एक संभावित विकल्प बनाती है.



Source link