सूर्यकुमार यादव ने बदला अपना पता, दुबई में खरीदा आलीशान घर, बने शाहरुख खान के पड़ोसी


होमखेलक्रिकेट

सूर्या ने बदला अपना पता, दुबई में खरीदा आलीशान घर, बने शाहरुख के पड़ोसी

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है. सूर्या का ये घर दुबई में है जो शाहरुख खान के बिल्डिंग के बगल में हैं. सूर्या ने दुबई के मशहूर डैन्यूबे प्रॉपर्टीज में आशियाना चुना है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर टी20 टीम के पूर्व कप्तान इसकी जानकारी शेयर की.

Top Deals Inside

सूर्या ने बदला अपना पता, दुबई में खरीदा आलीशान घर, बने शाहरुख के पड़ोसीZoom

सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने अपने घर का पता बदल लिया है. सूर्या ने हाल ही में दुबई में अपने लिए एक नया आलीशान घर खरीदा है. सूर्या का ये घर दुबई के मशहूर डैन्यूबे प्रॉपर्टीज में है. डैन्यूबे प्रॉपर्टीज के संस्थापक और चेयरमैन रिजवान साजन ने पिछले साल नवंबर में इस 56 मंजिला बिल्डिंग को लॉन्च किया था. यह एक प्रीमियम रेजिडेंस और पेंटहाउस हैं, जिसे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की वाइफ गौरी ने डिजाइन किया है.

सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर नए घर के बारे में जानकारी दी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने डैन्यूबे के शाहरुख्ज रेजिडेंसेस में निवेश किया है.” उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने दुबई मैरीटाइम सिटी के दिल में स्थित एक प्रीमियम वाटरफ्रंट रेजिडेंस में घर लिया है. इस लग्जरी घर में 40 से ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं मिलती है.

दुबई में घर लेकर सूर्यकुमार यादव ने जाहिर की खुशी

दुबई में लग्जरी घर खरीदने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं यहां 2014 में पहली बार आईपीएल खेलने आया था और फिर 2020 में आए. अब, कोई भी देख सकता है कि पूरा भारत दुबई आ रहा है. यहां वाकई बहुत सुकून महसूस होता है और जब मैं यहां आता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है.”

क्या है सूर्या के नए घर की खासियत

डैन्यूबे प्रॉपर्टीज के चेयरमैन रिजवान साजन ने सूर्या के नए घर की खासियत के बारे में भी विस्तार से बताया. सूर्या ने जो अपार्टमेंट लिया है उसमें हाइपरबेरिक थेरेपी, रेड-लाइट थेरेपी, क्रायोथेरेपी और हाई-एंड सुविधाएं मिलती है जो दुबई में पहली किसी प्रॉपर्टी में मिल रहा है. इसके अलावा इस घर में कस्टम-मेड इटालियन ब्रांडेड फर्नीचर भी शामिल है. साथ ही मनमोहक वाटरफ्रंट के नजारे और विशाल लेआउट इस घर में चार चांद लगा देता है.





Source link